पटना में गैस सिलेंडर वेंडर की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 1, 2026

पलामू JMP परिसर में गार्ड की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

पटनाः रविवार देर रात दानापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना दानापुर के नासरीगंज स्थित बिस्कुट फैक्ट्री मोड़ के पास की है। बताया जा रहा है कि मृतक गैस सिलेंडर वेंडर का काम करता था और देर रात किसी काम से इलाके में मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से साक्ष्य जुटाए।फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग एकत्र किए जा सकें। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे अपराधियों की पहचान की जा सके।
हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का दावा
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या अन्य किसी कारण की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

See also  हेमंत सोरेन पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने फिर पहुंचे,कहा- BJP के लोग बांट रहे हैं मिठाई, परिणाम के बाद हो जाएगा पेट खराब
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now