- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

प्रणव झा की जीत सुनिश्चत करने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस नेता, 18 जून को होगी गठबंधन की अग्निपरीक्षा!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 15, 2026

प्रणव झा की जीत सुनिश्चत करने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस नेता, 18 जून को होगी गठबंधन की अग्निपरीक्षा!

रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा भले ही गठबंधन के नेता कर रहे है लेकिन परिमल नाथवानी के तीसरे उम्मीदवार के रूप में मैदान में आने के बाद कांग्रेस पार्टी की राह मुश्किल हो गयी है। गठबंधन के एकजुटता की अग्निपरीक्षा 18 जून को माना जा रहा है जब राज्यसभा चुनाव के लिए विधायक मतदान करेंगे। 56 विधायकों की संख्या के साथ गठबंधन के पास जीत का आंकड़ा है लेकिन बीजेपी समर्थित परिमल नाथवानी की ओर से सेंधमारी को लेकर कांग्रेस आशंकित है।


कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा और पार्टी के नेता विधायकों और उनकी पार्टी के सर्वोच्च नेताओं से लगातार संपर्क में बने हुए है। सोमवार को झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू, राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और पर्यवेक्षक अजय शर्मा ने मुख्यमंत्री और जेएमएम सुप्रीमो हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड़ स्थित आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात में राज्यसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। जेएमएम की ओर से राज्यसभा में उम्मीदवार बैद्यनाथ को निर्वाचित होने के लिए 28 विधायकों के समर्थन की जरूरत है, ऐसे में जेएमएम के पास 6 अतिरिक्त वोट है जो कांग्रेस उम्मीदवार को मिलना है। जेएमएम की ओर से वोट की गारंटी के साथ ही साथ गठबंधन के अन्य दलों के विधायकों के पूर्ण समर्थन को लेकर चर्चा हुई।
एनडीए-महागठबंधन का एक दूसरे के विधायकों पर नजर
कांग्रेस जेएमएम के साथ-साथ आरजेडी को भी साधने की कोशिश कर रही है। एक तरफ कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने रांची में हेमंत सोरेन से मुलाकात की दूसरी ओर प्रणव झा पटना में तेजस्वी यादव से मुलाकात कर आरजेडी के चारों विधायकों का वोट सुनिश्चित करना चाहते है जो पहली वरीयता का वोट कांग्रेस के खाते में दे सके। शनिवार को दीपांकर भट्टाचार्य ने भी बयान देकर कह दिया कि लेफ्ट के दोनों विधायकों का वोट गठबंधन में ही जाएगा। कांग्रेस चूक का कोई मौका देना नहीं चाहती है इसलिए डुमरी से जेएलकेएम विधायक जयराम महतो से भी संपर्क किया गया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, उन्हें जयराम महतो ने अपना वोट गठबंधन में देने को लेकर आश्वस्त कर दिया है। कांग्रेस चाहती है कि जयराम उन्हें पहली वरीयता का वोट दे ताकि अगर कोई सेंधमारी हुई तो उसकी भरपाई की जा सके। कांग्रेस पार्टी 28 विधायकों के वोटों के अतिरिक्त वोट को अपने साथ जोड़ने में लगी है। वहीं दूसरी ओर एनडीए विधायक दल की बैठक सोमवार शाम को रांची में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में होगी, जिसमें एनडीए की ओर से राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत को लेकर रणनीति बनेगी। एनडीए के पास 4 विधायकों की कमी है, जयराम महतो के महागठबंधन की ओर जाने पर नाथवानी की राह और मुश्किल हो सकती है। इसके साथ साथ एनडीए के विधायकों के वोट को भी एकजुट रखना नाथवनी और बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती है। झारखंड का राज्यसभा चुनाव अब रोमांचक मोड़ पर है, इस चुनाव का जो भी परिणाम होगा उसका राज्य की राजनीति पर दूरगामी प्रभाव पड़ सकता है इसकी संभावनाएं जताई जा रही है।

See also  मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का सोशल मीडिया अकाउंट हैक, साइबर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत

झारखंड विधानसभा की वर्तमान दलगत स्थिति

सत्तारूढ़ गठबंधन

  • झामुमो : 34
  • कांग्रेस : 16
  • राजद : 04
  • भाकपा माले : 02
  • कुल : 56

एनडीए

  • भाजपा : 21
  • जदयू : 01
  • आजसू : 01
  • लोजपा-आर : 01
  • कुल : 24
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now