Gangster Aman Saw और उसके रिश्तेदारों के यहां छापेमारी, गाड़ी, CCTV, DVR और बैंक डिटेल ले गई NIA

Gangster Aman Sahu और उसके रिश्तेदारों के यहां NIA की छापेमारी

रांची: पलामू जेल में बंद गैंगस्टर अमन साव और उसके रिश्तेदारों के यहां बुधवार सुबह सुबह एनआईए ने छापेमारी की है। एनआईए की टीम बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवें गांव में अमन साव के घर पर छापेमारी की है। अमन साहू के रिश्तेदार संजय प्रसाद साहू के बुकरू स्थित घर पर भी एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है।NIA की टीम ने करीब 6 घंटे तक अमन साव और उसके रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की है। हजारीबाग के गिद्दी थानाक्षेत्र में भी छापेमारी की गई। छापेमारी खत्म होने के बाद एनआईए की टीम ने अमन के घर से फॉर्च्यूनर वाहन, CCTV का DVR, बैंक खातों से संबंधित कागजात सहित कई अन्य दस्तावेज जब्त करके अपने साथ ले गयी।

लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित तेतरियाखाड़ कोलियरी में हुई गोलीबारी से जुड़े टेरर फंडिंग को लेकर एनआईए की टीम ने 9 फरवरी 2024 को बिहार में कई जगहों पर छापेमारी की थी। भालगपुर, पूर्णिया और मधेपुरा में एक एक ठिकाने पर रेड किया गया था। भागलपुर में अमन साहू के पैसे को इन्वेस्ट करने वाले शंकर यादव के आवास पर भी छापेमारी की गई थी और उसे अरेस्ट किया गया था। शंकर यादव के घर एनआईए को एक करोड़ तीस लाख रूपया कैश मिला था जो अमन साव ने लेवी के तहत वसूले थे।

अमन साव गैंग का सुनील मीणा को पकड़ना चुनौती बना हुआ है। मीणा मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर का रहने वाला है। सनील मीणा लारेंस लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विश्वस्त लोगों में भी रह चुका है।वर्क वीजा पर भारत से मलेशिया गया सुनील कुआलालमपुर में रहने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा, गोल्डी बरार और संपत नेहरा के जरिए लॉरेंस के संपर्क में आया और मलेशिया से ही अपराध की दुनिया में अपनी जड़े जमाने लगा ।वह लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर राजस्थान और पंजाब के कई जिलों में हत्या, रंगदारी वसूली, फायरिंग जैसे घटनाओं को अंजाम दिलाने लगा।

- Advertisement -
LD-advertisement
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now