गैंगस्टर प्रिंस खान के छह गुर्गे को SIT ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान के छह गुर्गे को SIT ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

धनबाद :  जमीन कारोबारी शहाबुद्दीन की हत्या समेत विभिन्न गोली कांड की घटना में जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगेस्टर प्रिंस खान के छह गुर्गों को तीन हथियार के साथ अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम गठित थी।

पूर्व विधानपार्षद और चिराग पासवान के करीबी हुलास पांडे के ठिकानों पर ED की रेड
शुक्रवार को SSP हृदीप पी जनार्दनन ने बताया कि उपरोक्त मामलों में भगत मुहल्ला हनुमान मेंशन के पीछे कतरास से गणेश गुप्ता, कलाली फाटक कतरास के राजेश बधावन उर्फ बब्लू, भण्डारीडीह कतरास के अजय सिंह, फुलवारी मधुबन के कारण सिंह, निचितपुर बस्ती कतरास के बिट्टु उर्फ सागर मल्लाह और हुसैनाबाद पलामू के देव उर्फ भीम उर्फ प्रियेष कुमार सिंह उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया गया। सभी धनबाद जिले में हत्या या फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले थे। इस सूचना पर जिले की नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू किया गया। जिसमें केंदुआडीह थानान्तर्गत शिमलाबहाल ब्रिज के पास वाले स्थान से अपराधकर्मी राजेश कुमार बधावन, अजय कुमार सिंह एवं सागर कुमार मल्लाह उर्फ बिटटू को को एक स्वीफट डिजायर कार से हथियार, गोली व मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।

झारखंड में 7 दिनों का राजकीय शोक, , 28 दिसंबर को मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम भी स्थगित

साथ ही कतरास के निश्चितपुर रेलवे साइडिंग के पास स्थान से गणेश गुप्ता एव करण सिंह को मोटरसाइकिल से भागने के कम में पीछा कर गिरफतार किया गया। इनके पास से भी हथियार गोली बरामद हुआ। इसके साथ हीं इनके एक अन्य सहयोगी प्रियेश कुमार सिंह को धनबाद बस स्टैंड से गिरफतार किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों ने पूछताछ के दौरान अपने को प्रिंस खान गिरोह का सदस्य बताते हुये अभी तक हाल के दिनो में 13 दिसम्बर को बरबडडा के कुर्मीडीह मे सीमेंट व्यापारी चेतन महतो के उपर हुयी फायरिंग, तेतुलमारी थानान्तर्गत रेलवे साइडिंग मे दिनांक दो दिसंबर को हुयी फायरिंग तथा 19 दिसंबर को बलियापुर थानान्तर्गत मार्शलिंग यार्ड में कार्यरत मजदूर को प्रिंस खान के ईशारे पर गोली मारने की बात स्वीकार की है। पूछताछ के आधार पर अन्य संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफतारी के लिए छापामारी जारी है। इन सभी अपराधियों को नियंत्रित करने का काम गणेश गुप्ता करता है। जो वर्तमान मे प्रिंस खान के निर्देश पर सभी घटनाओं को शूटरों एवं अन्य संसाधनों की व्यवस्था कर अंजाम दिलवाया है। गणेश 26सितम्बर को जेल से जमानत से बाहर आया है। इन सभी के विरूद्ध अभी तक हत्या, लूट. रंगदारी एवं फायरिंग सहित विभिन्न धाराओं में कुल 13 से अधिक प्राथमिकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now