गैंगस्टर मयंक सिंह यूरोप के अजरबैजान से गिरफ्तार, अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

गैंगस्टर मयंक सिंह यूरोप के अजरबैजान से गिरफ्तार, अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

रांची: झारखंड पुलिस का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को यूरोप के अजरबैजान से गिरफ्तार कर लिया गया है। मयंक सिंह गैंगस्टर अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई का बेहद करीबी माना जाता है। झारखंड एटीएस की टीम ने मयंक सिंह को लेकर रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था जिसके तहत उसकी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के अनुसार मयंक सिंह फिलहाल इंटरपोल के कब्जे में है।

झारखंड में रिश्वतखोरी की हद! कब्रिस्तान की दीवार के लिए 50 हज़ार की घूस, ACB ने दबोचा
मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा अपराध की दुनिया का जाना माना नाम है जो लॉरेंस बिश्नोई के बचपन का दोस्त बताया जाता है। पिछले करीब दो साल से मयंक मलेशिया में बैठकर अमन साहू के साथ काम कर रहा था। अमर साहू और लॉरेंस बिश्नोई के बीच कड़ी का काम मयंक सिंह कर रहा तो जिसे पुलिस ने तोड़ने का काम किया है। मयंक सिंह सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव था और मलेशिया में बैठकर सोशल मीडिया के जरिए अपने गैंग को लेकर खुलकर अपने विचार भी रखता था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now