बिहार में गैंगवार, अपराधियों के दो गुटों के बीच फायरिंग में दो कुख्यात की मौत

गढ़वा में हर्ष फायरिंग में चली गोली, बारात में शामिल युवक घायल

डेस्कः बिहार के मोतिहारी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम दो अपराधी गुटों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर जमकर गोलीबारी हुई। इस खूनी संघर्ष में दो कुख्यात अपराधियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान धनंजय गिरी और गुड्डू यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

सूर्या हांसदा एनकाउंट CID ने किया टेकओवर, DGP के आदेश पर जांच शुरू
पुलिस के अनुसार, धनंजय गिरी और सनोवर खान के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर रंजिश चल रही थी। दोनों अपराधी अपने-अपने क्षेत्र में दबदबा कायम करने की होड़ में थे। गुरुवार को सनोवर खान ने धनंजय गिरी को फोन कर मिलने के लिए बुलाया।धनंजय अपने सहयोगी गुड्डू यादव के साथ दरियापुर मठिया गांव पहुंचा, जहां पहले से तैयार सनोवर और उसके साथियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

रांची-खूंटी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा राज्य के कई हिस्सों में मौसम
घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। सनोवर खान के गुट ने धनंजय और गुड्डू पर हमला किया, जिसके जवाब में धनंजय ने भी गोलियां चलाईं। इस संघर्ष में गुड्डू यादव को कई गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल धनंजय को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सनोवर खान और उसके साथी मौके से फरार हो गए।

पाकिस्तान की दो महिलाओं का बिहार में बना वोटर आईडी कार्ड, SIR के बीच आया चौकाने वाला खुलासा
धनंजय गिरी और गुड्डू यादव दोनों ही कुख्यात अपराधी थे। धनंजय गिरी पर हत्या, लूट और फिरौती जैसे कई संगीन मामले दर्ज थे। वह दो महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। दूसरी ओर, गुड्डू यादव भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था और हरसिद्धि थाना क्षेत्र का निवासी था।

बिहार में घूसखोर महिला दारोगा गिरफ्तार, विजलेंस की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा
मुख्य आरोपी सनोवर खान भी पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दो महीने पहले पुलिस ने उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की थी। गोलीबारी के बाद सनोवर खान के फरार होने से पुलिस की चुनौतियां बढ़ गई हैं। पुलिस अब उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जिसकी जिम्मेदारी अरेराज के डीएसपी रवि कुमार को सौंपी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now