झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव तीर-धनूष लेकर हमला करते हुए नजर आए, NTPC के वाहनों और मजदूरों को बनाया निशाना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 17, 2026

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव तीर-धनूष लेकर हमला करते हुए नजर आए, NTPC के वाहनों और मजदूरों को बनाया निशाना

हजारीबागः झारखंड सरकार में मंत्री रह चुके योगेंद्र साव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इसमें वो तीर धनुष चलाते और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे है। एनटीपीसी परियोजना क्षेत्र में वो विरोध दर्ज कराने के लिए हाथ में तीर-धनुष लेकर गाड़ियों पर हमला करते और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे है।

झारखंड के IAS अधिकारियों के संपित्त का खुलासा, बिहार से दिल्ली तक जमीन और फ्लैट
बताया जाता है कि एनटीपीसी परियोजना में योगेंद्र साव हाथ में तीर-धनुष लेकर वहां काम कर रहे मजदूरों की दिशा में तीर चलाया। घटना के बाद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

 

कशिश न्यूज के एमडी अजीत चौधरी से मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी, राहुल सिंह गैंग के नाम पर आया धमकी भरा कॉल
स्थानीय लोगों के अनुसार घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पहले भी अपने बयानों और विवादों को लेकर चर्चा में रहे हैं, लेकिन इस बार तीर-धनुष चलाने की घटना ने उन्हें फिर सुर्खियों में ला दिया है।इस घटना को लेकर विपक्षी दल सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि सत्ताधारी दल से जुड़े वरिष्ठ नेता की इस तरह की हरकत से सरकार की छवि पर असर पड़ रहा है।

See also  Air India Express की फ्लाइट को हाइजैक करने की कोशिश! कॉकपिट में घुसने के लिए डाला पासकोड, 9 लोगों को हिरासत में लिया गया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now