पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 12, 2026

पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

डेस्कः मशहूर निशानेबाज जसपाल राणा अब इस दुनिया में नहीं रहे। शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया. जसपाल राणा 49 साल के थे।पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा अब बतौर कोच उभरती निशानेबाजी प्रतिभाओं को निखारने, दिशा देने का काम कर रहे थे। उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के मुताबिक जसपाल राणा म्यूनिख से स्वदेश वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनको असहज महसूस हुआ. फ्लाइट के दिल्ली पहुंचने पर जसपाल राणा को असहज महसूस करने की शिकायत पर एयरपोर्ट से साकेत के मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया।मैक्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान जसपाल राणा ने अंतिम सांस ली।उत्तराखंड के रहने वाले जसपाल राणा ने कम उम्र में ही निशानेबाजी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली थी। उन्होंने पिस्टल स्पर्धाओं में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए। उनके खेल कौशल और अनुशासन ने उन्हें भारतीय शूटिंग के महान खिलाड़ियों की श्रेणी में खड़ा किया।

See also  प्रिंस खान ने रांची के जमीन कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, थानेदार के सामने भी आया फोन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now