बिहार में ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या, एक दिन पहले SP से लगाई थी सुरक्षा की गुहार

झारखंड के पोकलेन ऑपरेटर की बिहार में हत्या, इंजीनियर को मारने आये थे अपराधी

डेस्कः बिहार के सीतामढ़ी में हत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार अपराधियों के द्वारा आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा गांव का है, जहां सुबह अपराधियों ने ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश सिंह उर्फ मनोहर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

बिहार में मुखिया की गोली मारकर हत्या, मृतक का था अपराधिक रिकॉर्ड
घटना से आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे 77 को जाम कर दिया है और शव के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार जिले में गोलीबारी की घटना हो रही है, लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। पुलिस के द्वारा हत्या होने के महीने बीत जाने के बाद भी कई मामलों में अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वही मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया।

बिहार चुनाव से पहले पूर्व विधायक अनंत सिंह को राहत, पटना कोर्ट ने इस केस में कर दिया बरी
ब्रह्मर्षि सेना के जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मनोहर सिंह ने एसपी को कल ही आवेदन देते हुए जान का खतरा बताया था और सुरक्षा की गुहार लगाई थी। अपराधी लोगों को घर में घुसकर गोली मार रहे हैं। लोग दहशत में हैं।
मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह के वाहन को आक्रोशित लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। वहीं कई पुलिसकर्मियों की पिटाई करने की भी सूचना है। लोगों का आरोप है कि मृतक ने अपनी जान पर खतरा बताकर कई बार पुलिस से प्राण रक्षा की गुहार लगायी थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now