गणतंत्र दिवस पर लोहरदगा के बीएस कालेज स्टेडियम में झंडोत्तोलन कार्यक्रम, मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की करेंगी झंडोत्तोलन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 25, 2026

गणतंत्र दिवस पर लोहरदगा के बीएस कालेज स्टेडियम में झंडोत्तोलन कार्यक्रम, मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की करेंगी झंडोत्तोलन

लोहरदगा : गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोहरदगा जिला सोमवार को देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। जिले भर में शान और गौरव के साथ तिरंगा फहराया जाएगा। शहरी क्षेत्र के बलदेव साहू महाविद्यालय परिसर स्थित स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है, जहां झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। मुख्य समारोह के तहत सुबह 8.45 बजे मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का सैल्यूटिंग बेस पर आगमन होगा, जहां पर मंत्री 8.45 बजे परेड का निरीक्षण करेंगी। इसके पश्चात सुबह 9.00 बजे बीएस कालेज स्टेडियम में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। राष्ट्रीय तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान, मार्च पास्ट और मुख्य अतिथि का संबोधन होगा। मंत्री के संबोधन के बाद विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जिनमें सरकारी योजनाओं और सामाजिक संदेशों को प्रदर्शित किया जाएगा। परेड में जिला सशस्त्र पुलिस बल, महिला पुलिस बटालियन, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड सहित विभिन्न विद्यालयों की टुकड़ियां भाग लेंगी। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पारितोषिक, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह में उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सिविल सर्जन डा. राजू कच्छप, एसडीओ अमित कुमार सहित न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहेंगे।

See also  जमशेदपुर में चेकपोस्ट पर कार से मिला भारी मात्रा में कैश

22

सुबह से शुरू होंगे झंडोत्तोलन के कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस की शुरुआत सुबह 7.15 बजे उपायुक्त के आवासीय परिसर में उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद द्वारा झंडोत्तोलन से होगी। इसके बाद सुबह 7.45 बजे से 8.15 बजे तक नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर डीसी-एसपी समेत अन्य पदाधिकारी माल्यार्पण करेंगे। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, थाना परिसरों, पंचायत सचिवालयों, विद्यालयों, चौक-चौराहों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी झंडोत्तोलन किया जाएगा।

23

इन स्थानों पर निर्धारित समय पर होगा ध्वजारोहण
समाहरणालय परिसर में उपायुक्त सुबह 10.40 बजे ध्वजारोहण करेंगे। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी द्वारा एसपी आवासीय परिसर में सुबह 7.15 बजे, एसपी कार्यालय में 10.45 बजे और पुलिस लाइन में 11.45 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। उप विकास आयुक्त द्वारा पुराना डीआरडीए कार्यालय में 10.50 बजे, अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अमित कुमार द्वारा 11.00 बजे झंडोत्तोलन होगा। केंद्रीय विद्यालय बरही, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया जाएगा।

See also  लालू यादव को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी, 2 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद कराया गया था भर्ती

24

शाम को सजेगी सांस्कृतिक संध्या
गणतंत्र दिवस के समापन अवसर पर शाम 6.00 बजे सदर प्रखंड परिसर स्थित नगर भवन में जिला प्रशासन के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now