देखिए रामजन्म भूमि में प्राण प्रतिष्ठा होनेवाले भगवान राम की मूर्ति की पहली तस्वीर

Sri Ram

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में स्थापित होने वाली भगवान श्रीराम की मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस तस्वीर में जो मूर्ति दिख रही है वो फ़िलहाल पीली और सफ़ेद वस्त्र से ढकी हुई है श्याम वर्ण कि इस मूर्ति के सामने मंदिर में काम करने वाले कर्मचारी नज़र आ रहे हैं इसी मूर्ति को गुरुवार की रात ट्रैक से लाया गया था और फिर मंदिर के अंदर ट्रेन से ले जाया गया था। 22 जनवरी को इसी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेने वाले हैं ।

अयोध्या में होने वाली है प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए पूरे देश में ख़ास आयोजन हो रहा है अलग अलग जगहों से लॉग भारी संख्या में अयोध्या पहुँच रहे हैं हालाँकि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है और इस दिन के लिए अयोध्या में बिना निमंत्रण पत्र के आने की अनुमति नहीं है। फिर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुँचने में लगे हैं हज़ारों श्रद्धालु तो कई दिनों पहले ही अयोध्या पहुँच गए हैं और अलग अलग जगहों पर ठहरे हुए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now