बेंगलुरू भगदड़ मामले में पहली गिरफ्तारी, RCB के मार्केटिंग हेड एयरपोर्ट से गिरफ्तार, तीन अन्य भी अरेस्ट

बेंगलुरू भगदड़ मामले में पहली गिरफ्तारी, RCB के मार्केटिंग हेड एयरपोर्ट से गिरफ्तार, तीन अन्य भी अरेस्ट

डेस्कः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पहली बार आईपीएल जीतने के बाद बेंगलुरू में विक्ट्री परेड के दौरान हुए भगदड़ में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 4 जून को हुई भगदड़ को लेकर पहली गिरफ्तारी आरसीबी के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले की हुई है। जानकारी के मुताबिक निखिल मुंबई से भागने के फिराक में थे, जैसे ही वो एयरपोर्ट पहुंचे पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में निखिल के अलावा तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

बंगलुरु में RCB की विक्ट्री परेड में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा, राहुल ने कहा जान से बढ़कर कोई जश्न नहीं
इस मामले में गिरफ्तार किए गए तीन अन्य लोग इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA से हैं। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के दो अधिकारी सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम भी फरार हैं।पुलिस उनके घर पहुंची, लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस फिलहाल इनसे मामले को लेकर पूछताछ करने में जुटी है।आपको बता दें कि बेंगलुरु RCB के विक्ट्री परेड के आयोजन के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 50 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now