Video: रांची में बालू के लिए गैंगवार! भैरो सिंह गैंग का मोहम्मद राजन के नाम फायरिंग वाला वीडियो संदेश, खोपड़ी खोलने की दी धमकी

रांची के बुढमू में बालू घाट वर्चस्व को लेकर फायरिंग, एक गिरोह ने दूसरे को दी खुलेआम धमकी, Video वायरल

रांचीः राजधानी रांची के बुढमू थाना क्षेत्र के छापर बालू घाट से वसूली को लेकर कई आपराधिक गैंग आमने-सामने हो गए है। आपराधिक गैंग आलोक गिरोह छापर बालू पर अपना वर्चस्व कायम करने में लगा हुआ है। इसी को लेकर आलोक गिरोह की ओर से एक वीडियो वायरल किया गया है। हालांकि इस वायरल वीडियो की लाइव दैनिक पुष्टि नहीं करता है।

पटना में रंगदारी नहीं देने पर मारी गोली, ताबड़तोड़ की 5 राउंड फायरिंग, कैमरे में कैद हुआ आरोपी
वायरल किये गए वीडियो में एक अपराधी जिसने हाथ में काबाईन लिया हुआ है वो फायरिंग करते हुए कहता है कि वो आलोक गिरोह का सदस्य है। उसका नाम भवानी सिंह है। यह कह रहा है कि अगर कोई भैरव सिंह की बात नहीं मानेगा तो उसका खोपड़ी खोलेंगे। कौन है मोहम्मद राजन उसको नहीं जानते है, अगर दम है तो बोलो सामने भेट करें। कही भी मिलेगा तो उसे मार देंगे।

PNB के लॉकर से 9 साल में 90 लाख के जेवर गायब, मेदिनीनगर में दर्ज की गई प्राथमिकी
इस वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ये वीडियो कहां शूट किया गया है इसको लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। इस वीडियो ने बालू घाट को लेकर झारखंड में चल रहे वर्चस्व की लड़ाई को उजागर कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now