डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया के गांव के पास जमीन विवाद में फायरिंग की घटना हुई है। इस फायरिंग की घटना में तीन लोगों को गोली लगी है। तीनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरअसल जिस जमीन के लिए यह फायरिंग हुई उसका विवाद 1989 से चल रहा है। पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्णा मझिगां के सूर्यदेव प्रसाद का अपने गोतिया के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। पूर्णा मझिगांवा विधायक आलोक चौरसिया के गांव से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर है।
बताया गया है कि गुरुवार को विवादित जमीन की जुताई गोतिया के द्वारा किया गया था। शुक्रवार को सूर्यदेव प्रसाद और अपने पारिवारिक जमीन पर अपनी जुताई करने और संबंधित पक्ष से पूछताछ करने गए थे। इसी क्रम में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और गोतिया की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना में सूर्यदेव प्रसाद को गले में गोली लगी है। जबकि उनके परिवार के अखिलेश और सुरेंद्र चौरसिया को भी गोली लगी है। सभी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां सूर्यदेव प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया।
इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी आशुतोष कुमार ने अपने लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की थी। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और लाइसेंसी हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।
बीजेपी विधायक के गांव में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, 3 को लगी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment
Leave a Comment


