बिहार में पुलिस लाइन के अंदर फायरिंग, एक सिपाही को मारी 11 गोली

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली, लूट का विरोध करना पड़ा महंगा

चंपारणः बिहार से बड़ी खबर आ रही है। पश्चिम चंपारण के बेतिया में पुलिस लाइन में जवानों के बीच फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि बेतिया पुलिस लाइन में एक सिपाही ने देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी है। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में सिपाही सोनू कुमार की मौत हो गई है। आरोपी सिपाही की पहचान परमजीत के तौर पर हुई है। कहा जा रहा है कि सिपाही सोनू कुमार के सिर में गोलियां दागी गई हैं।

कहा जा रहा है कि परमजीत इंसास रायफल लेकर फायरिंग कर रहा था और उसने सिपाही सोनू के सिर में कई गोलियां दागी। कहा जा रहा है कि पुलिस लाइन में गोलीबारी से वहां दहशत का माहौल हो गया है। सोनू को मौत के घाट उतारने के बाद परमजीत रायफल लेकर छत पर चढ़ गया। इसके बाद वहां पगली घंटी बजानी पड़ी है।

14 साल का वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट का नया सुपर स्टार: आईपीएल में एक छक्के ने बना दिया मशहूर, बिहार में खेल प्रेमियों में जश्न

परमजीत को काबू करने के लिए पुलिसकर्मियो को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि परमजीत और सोनू के बीच विवाद चल रहा था। जिसके बाद परमजीत ने सोनू को गोलियों से छलनी कर दिया।

कहा जा रहा है कि सिपाही सोनू कुमार को 11 गोलियां मारी गई हैं। इधर पुलिस लाइन में गोलीबारी की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय भी वहां पहुंचे थे और उन्होंने गहनता से इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी सिपाही परमजीत से फिलहाल पूछताछ जारी है।

CJI संजीव खन्ना पर निशिकांत के बयान पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को देनी पड़ी ‘सफाई’: दुबे के बयान से बीजेपी का वास्ता नहीं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now