खूंटी में फायरिंग, लाइनमैन को अपराधियों ने मारी गोली, रीढ़ में फंसी गोली, हालत नाजुक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 18, 2026

पलामू JMP परिसर में गार्ड की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

खूंटी:कर्रा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में बाइक सवार तीन अपराधियों ने बिजली विभाग के लाइनमैन हेटमन हेरेंज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में एक गोली उनकी रीढ़ में जा फंसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल लाइनमैन को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही कर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

See also  पारा शिक्षकों का सीएम हाउस घेराव, पुलिस बल ने रोकने के लिए छोड़ आंसू गैस के गोले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now