दिशा पटानी के घर हुई फायरिंग, गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी

दिशा पटानी के घर हुई फायरिंग, गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी

डेस्कः बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के घर शुक्रवार को फायरिंग की घटना हुई है। यूपी के बरेली स्थित घर पर कई राउंड फायरिंग की गई है। जिसकी जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गिरोह ने ली है। फिलहाल बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में कोई भी घायल नहीं हुआ है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में गिरोह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।सोशल मीडिया पर पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

SpiceJet का विमान उड़ान भरते ही रनवे पर गिरा, मुंबई एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गिरोह ली है। एक वायरल पोस्ट में आरोप लगाते हुए लिखा गया है कि ये फायरिंग संत प्रेमानंद महाराज के प्रति “अनादर” के जवाब में किया गया था। पोस्ट में लिखा है, मैं वीरेंद्र चरण, महेंद्र सरन (डेलाना)।भाइयों, आज खुशबू पटानी, दिशा पटानी के घर (विला नंबर 40, सिविल लाइंस, बरेली, उत्तर प्रदेश) पर जो फायरिंग हुई, वो हमने करवाई है।

कोयला मजदूर के आश्रितों को मिलेगा एक करोड़ का अतिरिक्त मुआवजा, कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने रांची में किया एलान
धर्म का अनादर किया
उन्होंने हमारे पूज्य संतों (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज) का अपमान किया है। उन्होंने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है। हमारे देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ये तो बस एक ट्रेलर था। अगली बार अगर उन्होंने या किसी और ने हमारे धर्म का अनादर किया, तो उनके घर में कोई भी ज़िंदा नहीं बचेगा।यह संदेश सिर्फ़ उनके लिए ही नहीं, बल्कि फ़िल्म जगत के सभी कलाकारों और उनसे जुड़े लोगों के लिए भी है।

disha patani

जगदीप धनखड़ इस्तीफे के 53 दिन बाद पहली बार आए नजर, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथग्रहण में हुए शामिल
पोस्ट में लोगों को धमकाया
पोस्ट में आगे लिखा गया है कि भविष्य में जो भी हमारे धर्म और संतों के ख़िलाफ़ ऐसा अपमानजनक कृत्य करेगा, उसे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। अपने धर्म की रक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। हम कभी पीछे नहीं हटेंगे।हमारे लिए हमारा धर्म और समाज एक हैं, और इनकी रक्षा हमारा पहला कर्तव्य है।

पीएम मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर बवाल, बीजेपी हुई कांग्रेस पर आगबबूला, कहा-घटिया मानसिकता
हो रही है घटना की जांच
फिलहाल एक्ट्रेस की घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। ये फायरिंग देर रात हुई, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घर के बाहर से कई खाली खोखे बरामद किए गए, एसएसपी ने बताया कि जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही गोल्डी बरार और उसके नेटवर्क को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now