रामगढ़ः शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर खूब दहशत फैलाया। भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर अपराधियों ने फायरिंग की। अपराधियों की गोली साइडिंग के इंचार्ज को निशाना बनाकर लगाया लेकिन वो बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद वहां दहशत का माहौल है।
रांची में शादी का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण, गिफ्ट में मिला सामान भी लेकर हो गया फरार, मामला दर्ज
थाने से महज 100 मीटर दूर अपराधियों ने रेलवे साइडिंग पर फायरिंग की है। सुबह-सुबह रेलवे साइडिंग पर हुई फायरिंग की इस घटना से दहशत फैला दी है। फायरिंग में साइडिंग इंचार्ज भोला यादव बाल-बाल बचे। अपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग की है। पतरातू एसडीपीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे है।
कोयला में चारकोल मिलावट के कारण हुई फायरिंग
सूत्र बताते है की भूरकुंडा रेलवे साइडिंग में फारिंग कोयला में चाकोल मिलावट के मुनाफे में हिस्सेदारी को लेकर हुई है, सालों से भुरकुंडा रेलवे साइडिंग से रेल रैक के माध्यम से कोयला पॉवर प्लांट को भेजा जाता है। इन कोयला में चारकोल मिलाने का धंधा भी उतना ही पुराना है, चारकोल मिलावट के बाद यहा काम करने वालो की कमाई 100 गुना बढ़ जाती है। सूत्र बताते है की इसी कमाई में हिस्सेदारी को लेकर फायरिंग हुई है।
फारिंग तो सिर्फ दिखावा था
स्थानीय लोगों में इस बात की भी चर्चा है कि यह फायरिंग जानलेवा नहीं थी सिर्फ चारकोल मिलावट में हिस्सेदारी को लेकर हुई है। क्योंकि जिस समय फायरिंग हुई थी उस समय उजाला था सभी रेलवे साइडिंग से जुड़े लोग सड़क के किनारे खड़े थे, तो कुछ लोग कुर्सी लगा कर बैठे थे, ऐसे में फायरिंग का निशाना चारदिवारी ही क्यों था अपराधी चाहते तो वहा खड़े लोगों को भी निशाना बना सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया जिसके कारण इस चर्चा चारकोल कोयला मिक्स मिलावट धंधा मुनाफा में हिस्सेदारी को ज्यादा बल मिल रहा है।




