Video: विमान के लैडिंग गियर में लगी आग…इस तरह 180 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

american airlines

डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब मियामी के लिए उड़ान भरने जा रहे अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट 3023 को टेकऑफ के दौरान लैंडिंग गियर में खराबी आने के कारण उड़ान रद्द करनी पड़ी। इस हादसे में एक यात्री घायल हुआ है, जबकि विमान से सभी यात्रियों और क्रू को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:45 बजे हुई। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान के लैंडिंग गियर में खराबी आ गई, जिससे विमान में आग लग गई और धुआं उठने लगा। Live ATC द्वारा जारी ऑडियो में एटीसी कंट्रोलर को पायलट से कहते हुए सुना जा सकता है – “फ्लाइट 3023, आपके विमान से काफी धुआं निकल रहा है।” कुछ ही देर बाद उन्होंने कहा – “आपका विमान वास्तव में जल रहा है।”

वीडियो फुटेज में देखा गया कि यात्रियों में हड़कंप मच गया और वे जल्दी-जल्दी इमरजेंसी स्लाइड से विमान से बाहर निकलते दिखे, जबकि विमान के पिछले हिस्से से काला धुआं और आग की लपटें उठ रही थीं।

डेनवर फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि शाम 5:10 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा बोइंग 737 मैक्स 8विमान के टायर में आई खराबी के कारण हुआ।

विमान में कुल 173 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे। एयरलाइंस ने पुष्टि की है कि सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। छह यात्रियों की मामूली चोटों के लिए जांच की गई, जिसमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अमेरिकन एयरलाइंस ने बयान जारी करते हुए कहा, “हम अपने टीम सदस्यों के पेशेवर रवैये की सराहना करते हैं और यात्रियों से हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।”

यात्रियों को शनिवार शाम को दूसरे विमान से मियामी भेजा गया।

यह हादसा बोइंग 737 मैक्स 8 की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता खड़ी करता है, हालांकि अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं और विमान को सेवा से बाहर कर निरीक्षण के लिए भेज दिया गया है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now