रांचीः रविवार को राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टेंड में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। पहले दो बसों में आग लगी फिर देखते ही देखते आग की लपटें बेहद तेज हो गईं और आसपास खड़ी 4 और बसों को अपनी चपेट में ले लिया। एक साथ 6 से बसों में आग लगने की वजह से मौके पर हड़कंप मच गया। कुल छह बसों में आग लगी है।
रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में लगीं भीषण आग, 6 बस जलकर राख pic.twitter.com/CPal6x1FoV
— Live Dainik (@Live_Dainik) February 1, 2026
पलामू में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी और बेटे की हत्या, बेटी बुरी तरह जख्मी
पहली वारदात में कुल 5 बसों में अचानक आग लगी थी।आनन-फानन में दमकल के वाहनों को बुलाया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, नतीजा चार बसें जलकर पूरी तरह से खाक हो गई थीं। पहली आग लगी कि घटना के बाद दमकल के 5 वाहनों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। आग पर काबू पाने के बाद दमकल के वाहन वापस चले गए। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई और सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी ताकि आग कैसे लगी इसकी जांच हो जाए।

हेमंत सोरेन ने हेमंता बिस्व सरमा को घर में जाकर दी चुनौती, आदिवासी महासभा में खूब गरजे
एक साथ छह बसों में आग लगने की घटना को एक बड़ी साजिश के रूप में देखा जा रहा है।बस एजेंट मोहम्मद सरफराज ने बताया कि भारी नुकसान हुआ है। बस मालिकों ने कई बार प्रशासन से अनुरोध भी किया था कि स्थाई तौर पर दमकल के वाहनों को बस स्टैंड में रखा जाए, लेकिन उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया। बस मालिको को ऐसा लगता है कि किसी ने जानबूझकर बसों को आग के हवाले किया है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि जिन बसों में आग लगी उनमें से कोई भी एसी बस नहीं थी।एसी बसों में आमतौर पर शॉर्ट सर्किट की वजह से कई बार आग लगी है, लेकिन खादगढ़ा बस स्टैंड में जिन 6 बसों में आग लगी उनमें से कोई भी एसी बस नहीं थी। बाद में CCTV जांच में यह बात सामने आई की एक नाबालिग के द्वारा बसों में स्प्रिट छिड़क कर आग लगायी गयी थी। जिसके बाद आरोपित नाबालिग को पुलिस के द्वारा निरुद्ध किया गया था।


