फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

डेस्क: फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को फिल्म दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उन्हे यह पुरस्कार आठ अक्टूबर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा।

बिहार में बाढ़ 2024: कोसी,बागमती समेत सभी नदियों की क्या है स्थिति? सरकार ने बांध टूटने पर किस पर गिराई गाज पढ़िए
फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब पुरस्कार दिये जाने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “यह घोषणा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है। 8 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।”

लेजेंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून 1950 को कोलकाता में हुआ था। उन्हे फिल्मों में योगदान के लिए पद्मभूषण पुरस्कार मिल चुका है। वो राज्यसभा के सदस्य भी रहे है और वर्तमान में बीजेपी के नेता है। फिल्म, राजनीति और समाजिक कार्यकर्ता के रूप में उन्होने समाज के अच्छा योगदान दिया है। मिथुन ने अपने अभिनय की शुरुआत कला फिल्म मृगया (1976) से की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए पहला राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ था। 1980 के दशक के अपने सुनहरे दौर में एक डांसिंग स्टार के रूप में उनके बहुत सारे प्रशंसक बने और खुद को उन्होंने भारत के सबसे लोकप्रिय प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया, विशेष रूप से 1982 में बहुत बड़ी हिट फिल्म डिस्को डांसर में स्ट्रीट डांसर जिमी की भूमिका ने उन्हें लोकप्रिय बनाया। 1980 के दशक मे बच्चन से भी ज्यादा लोकप्रिय कलाकार थे।कुल मिलाकर बॉलीवुड की 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय के अलावा उन्होंने बांग्ला, ओड़िया और भोजपुरी में भी बहुत सारी फिल्में की। मिथुन मोनार्क ग्रुप के मालिक भी हैं जो होस्पिटालिटी सेक्टर में कार्यरत है।

GYsneaLaQAABZEY

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now