डेस्कः धनतेरस के दिन सोने-चांदी की खूब खरीदारी होती है, लेकिन जब इसको लेकर कोई गोलमाल कर दे, तो आप क्या कहेंगे। ऐसा ही एक मामला दिल्ली का सामने आया है। यहां के लक्ष्मी नगर स्थित एक नाम ज्वैलरी शोरूम में धनतेरस के दिन खरीदारी के बहाने महिला चोरों ने गहने की हेरफेर कर डालीं।
आरोपी महिलाओं ने शोरूम में खरीदारी के दौरान असली अंगूठी उठाकर उसकी जगह नकली अंगूठी रख दीं। उनकी ये करतूत दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई और बुधवार को इनकी यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
फिलहाल ज्वैलरी शोरूम की ओर से चोरी की शिकायत देकर मामला दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिख रही महिलाओं की पहचान करने की कोशिश कर रही है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि धनतेरस वाले दिन खरीदारी के लिए दुकान पर पहुंची आरोपी महिलाएं अंगूठी देखने के बहाने अपने सामने अंगूठी का पूरा बॉक्स रखवाती हैं।
इसके बाद शोरूम कर्मचारी के दूसरे ओर देखते ही उसमें से एक अंगूठी निकालकर उसकी जगह नकली अंगूठी रख देती हैं। उस समय तो खरीदारी की भीड़ के चलते इन महिला चोरों की करतूत कर्मचारियों की नजर में आने से बच गई। लेकिन ये पूरी वारदात शोरूम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
बाद में गहनों की जांच के दौरान नकली अंगूठी मिलने पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो आरोपी महिलाएं अंगूठी चुराकर उसे नकली अंगूठी से बदलती दिखाई दीं। इसके बाद मामले में शिकायत देकर आरोपी महिलाओं के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करा दिया गया है। पुलिस आरोपी महिलाओं की तलाश कर रही है।
दुमका में दिव्यांग नाबालिग लड़की से बलात्कार, दरवाजा तोड़कर घर में घुसा आरोपी




