महिला मंत्री ने 15 साल के लड़के संग बनाए संबंध, प्रेग्नेंट होने के बाद दिया बच्चे को जन्म; छीन गई कुर्सी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 23, 2025

minister-sex-with-boy

डेस्कः आइसलैंड सरकार की एक महिला मंत्री ने 30 साल पहले एक 15 साल के एक लड़के के साथ संबंध बनाए थे, जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई और एक बच्चा हुआ। अब मंत्री पर ऐक्शन हुआ है और उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है। एस्थिल्डुर लोआ थोर्सडॉटिर नामक मंत्री ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने पहली बार तब संबंध बनाए थे जब लड़का 15 साल का था, और वह एक धार्मिक समूह में 22 वर्षीय परामर्शदाता थीं। यही उनकी मुलाकात उस लड़के के साथ हुई थी।

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एस्थिल्डुर लोआ ने जब बच्चे को तब जन्म दिया, तब वह लड़का 16 साल का हो गया था और वह 23 साल की थी। 58 वर्षीय महिला ने मीडिया से कहा, “36 साल हो गए हैं, उस समय में बहुत सी चीजें बदल गई हैं और मैं निश्चित रूप से आज इन मुद्दों से अलग तरीके से निपटती।” आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडोटिर ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है। उन्होंने कहा, ”यह एक बहुत ही निजी मामला है और संबंधित व्यक्ति के सम्मान के कारण, मैं इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी।”

See also  Telegram पर केंद्र सरकार ने लगाई अस्थाई रोक, NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला

जस्टिस यशवंत वर्मा के घर के अंदर की तस्वीरें सुप्रीम कोर्ट ने जारी की, 4-5 बोरियों में थे अधजले नोट

फ्रॉस्टाडोटिर ने कहा कि उन्हें गुरुवार रात को ही इस बात की जानकारी मिली है। उन्होंने तुरंत थोर्सडोटिर को अपने दफ्तर बुलाया, जहां उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। थोर्सडॉटिर ने उनके साथ एक साक्षात्कार में खुलासा किया कि उनकी मुलाकात के समय वह 15 साल का था और वह 22 साल की थी। थोर्सडॉटिर ने अपने बेटे को जन्म दिया जब वे दोनों एक साल और बड़े थे। आरयूवी की रिपोर्ट है कि यह रिश्ता गुप्त था। बता दें कि आइसलैंड में सहमति की उम्र 15 वर्ष है, लेकिन 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाना गैरकानूनी है। इसके लिए तीन साल तक की सजा भी हो सकती है।

पटना के अस्पताल में डॉ. सुरभि की हत्या, साइलेंसर लगाकर मारी 7 गोली; किसी को भनक भी नहीं लगी

See also  जिसकी शिकायत पर गिरफ्तार हुई शर्मिष्ठा, उस वजाहत खान ने हिंदुओं पर किए भड़काऊ पोस्ट? केस दर्ज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now