कमरे में प्रेमी के साथ मस्ती कर रही थी महिला सिपाही, कांस्टेबल पति ने रंगे हाथ पकड़ा, खूब हुआ ड्रामा, देखिये VIDEO

कमरे में प्रेमी के साथ मस्ती कर रही थी महिला सिपाही, कांस्टेबल पति ने रंगे हाथ पकड़ा, खूब हुआ ड्रामा, देखिये VIDEO

डेस्कः यूपी के कुशीनगर में पति-पत्नी और वो एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यूपी पुलिस के तीन पुसिकर्मियों का ट्रायंगल ने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक महिला कांस्टेबल अपने प्रेमी कांस्टेबल के साथ कमरे में रंगरेलियां मना रही थी, तभी उसका पति, जो खुद भी कांस्टेबल है, अचानक मौके पर पहुंच गया। कुशीनगर में महिला कांस्टेबल सिंपी यादव को पति मिथिलेश ने प्रेमी विश्वनाथ राय के साथ रंगे हाथ पकड़ा। मिथिलेश ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुलवाई।

पटना में देवर के प्यार में भाभी हुई पागल, पति को कमरे में बंद कर दिया बडा कांड, हो गई फरार
कुशीनगर में ही तैनात कांस्टेबल सुबह अपने घर पहुंचा तो सिपाही पत्नी दूसरे पुलिसकर्मी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। ये देख कांस्टेबल ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और शोर मचाने लगा। इधर, पत्नी ने भी अंदर से दरवाजा बंद कर दिया. मोहल्ले के लोग भी शोर सुनकर जुट गए।इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो सिपाही पत्नी दरवाजा खोलने के लिए राजी नहीं थी। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुला।अंदर कमरे में पत्नी ने तब तक वर्दी पहन ली थी। हालांकि वहां प्रेमी नहीं दिखा। पति ने पाया कि दूसरे रूम पर बाहर से ताला लगा है। पत्नी को जब इसे खोलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया।

SCO Summit: पुतिन का हाथ पकड़ कर ले गए पीएम मोदी… पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ रह गए ताकते
हालांकि, कमरे में प्रेमी की मौजूदगी पता चल गई थी। पति-पत्नी में देर तक तकरार चली। पत्नी दरवाजे के सामने खड़ी हो गई और किसी भी कीमत पर प्रेमी को सौंपन के लिए तैयार नहीं थी। आखिरकार ताला तोड़ा गया, लेकिन प्रेमी ने अंदर से रूम का दरवाजा बंद कर लिया था। काफी देर बाद उसने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही कांस्टेबल पति उस पर टूट पड़ा, लेकिन साथ खड़े अन्य पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव किया। इधर, सिपाही पत्नी अपने प्रेमी के बचाव में पूरी तरह खड़ी रही। पुलिस तीनों को थाने ले गई। पति का आरोप है कि उसके ड्यूटी पर जाते ही पत्नी प्रेमी को बुला लेती थी। उसे इसका पहले से संदेह था, इसीलिए वह अचानक घर पहुंच गया, जिसके बाद पत्नी की करतूत सामने आ गई। बाहर खड़े लोग हैरान थे कि पति, पत्नी और वो, तीनों एक ही महकमे में तैनात हैं।

 

बिहार के गणपति पूजा पंडाल में फायरिंग और मारपीट, विधायक और पूर्व विधायक की बची जान
कांस्टेबल पति ने लगाए ये आरोप: मूलत: बलिया के रहने वाले कांस्टेबल पति ने कसया थाने में तहरीर देते हुए पत्नी पर कई आरोप लगाए हैं। कहा है कि उसकी शादी दो साल पहले 2023 में हुई थी। पत्नी बलिया की ही रहने वाली है और पुलिस विभाग में आरक्षी है। दोनों की तैनाती कुशीनगर में है।पत्नी का जिले में ही तैनात एक अन्य सिपाही से प्रेम प्रसंग है। वह उससे बातें करती है। संदेह होने पर रविवार सुबह अचानक अपने आवास पर पहुंच गया। वहां पत्नी अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में थी। उसके विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।अब वह पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता है। उसे डर है कि पत्नी उसकी हत्या करवा सकती है।इधर, पुलिस महकमे में कुछ ही देर में यह वाकया चर्चा का विषय बन गया। इस बारे में एसएचओ कसया अमित कुमार शर्मा ने कहा कि यह पति-पत्नी के बीच का विवाद है। मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now