महिला बैंक कर्मी ने अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, जबरन शराब पिलाने की भी कोशिश

महिला बैंक कर्मी ने अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, जबरन शराब पिलाने की भी कोशिश

पटनाः राजधानी पटना के सगुना मोड़ स्थित बैंक के ब्रांच में काम करने वाले बैंक अधिकारी पर उसके ही महिला बैंक कर्मी ने दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने अपने अफसर पर जबरन शराब पीने का दबाव बनाने और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। इस बाबत पीड़िता ने एसके पुरी थाने में FIR दर्ज करवाई है।

सरकारी डॉक्टर ने इलाज के लिए आये 5 साल के मासूम को पिलाई सिगरेट, वीडियो हुआ वायरल

महिला बैंक कर्मी ने अपने अधिकारी के खिलाफ दर्ज कराये गये प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि सगुना मोड़ स्थित बैंक के ब्रांच में काम करनेवाले अधिकारी ने दोपहर करीब 3 बजे चिकित्सकीय विमर्श लेने के लिए महिला को बोरिंग रोड स्थित एक हॉस्टल में बुलाया। वहां पहुंचे पर महिला बैंककर्मी ने पाया कि आरोपित ने शराब पी रखी थी। वह महिला को भी शराब पीने का दबाव बना रहा था। महिला बैंककर्मी के इनकार करने पर आरोपित ने महिला का हाथ पकड़ लिया।

36 बार चाकू से वार, बॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल पर दिखाई लाश; MP में पत्नी ने कराई पति की निर्मम हत्या

अपने अधिकारी पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाने के साथ ही महिला बैंक कर्मी ने हॉस्टल संचालक पर भी आरोप लगाया है। महिला ने कहा है कि हॉस्टल संचालक ने बाहर जाकर दरवाजा बंद कर दिया था, जिसके कारण वो कमरे में फंस गयी थी। इस दौरान अधिकारी ने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला का दावा है कि उसने किसी तरह दरवाजा को खटखटाया और उसकी आवाज सुनकर लोग जमा हुए। लोगों ने दरवाजा खोला तो वो कमरे से बाहर निकल सकी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now