पिता ने नाबालिग बेटी से एक साल तक किया दुष्कर्म, मां की शिकायत पर गिरफ्तार

पिता ने नाबालिग बेटी से एक साल तक किया दुष्कर्म, मां की शिकायत पर गिरफ्तार

गुमला : जिले के घाघरा प्रखंड के एक गांव से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने की बात सामने आई है। पिछले एक वर्ष से नाबालिग बेटी डर से किसी से यह बात नहीं बता रही थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब 24 अगस्त को बेटी को पिता ने हवस का शिकार बनाया। इसके बाद पीड़िता की मां व मौसी ने साहस जुटाकर बच्ची को लेकर घाघरा थाना पहुंची और आरोपित पिता के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह बरी,आठ साल बाद आया कोर्ट का फैसला

घाघरा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपित पिता को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। पीड़िता सातवीं कक्षा की छात्रा है। जानकारी के अनुसार आरोपित पतिा की हरकत की जानकारी पत्नी को भी थी, लेकिन पति द्वारा जान से मारने की लगातार दी जा रही धमकी के कारण वह चुप रही। बीते 24 अगस्त को फिर हुई दरिंदगी के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी मौसी दी। क्योंकि डर के कारण मां भी विरोध नहीं कर पा रही थी। मौसी व पीड़िता की मां ने मिलकर पीड़िता को घाघरा थाना लाई और लिखित शिकायत करते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now