- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

पटना के चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी, कोचिंग में घुसकर बदमाश ने दी चेतावनी, CCTV में कैद हुई फुटेज

पटना के चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी, कोचिंग में घुसकर बदमाश ने दी चेतावनी, CCTV में कैद हुई फुटेज

पटनाः राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी दी गई है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने कोचिंग संस्थान के भीतर घुसकर सरेआम इस वारदात को अंजाम दिया।घटना के बाद से गुरु रहमान का परिवार और उनके छात्र गहरे दहशत में हैं।

पटना में गायघाट पुल के नीचे एनकाउंटर, STF ने कुख्यात राजीव के पैर में मारी गोली
कोचिंग बंद करने की चेतावनी और गोली मारने की धमकी
जानकारी के मुताबिक गुरु रहमान पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित गोपाल मार्केट में अपना कोचिंग संस्थान चलाते हैं। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात शख्स संस्थान में दाखिल हुआ और गुरु रहमान को सीधे तौर पर गोली मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उस व्यक्ति ने गुरु रहमान को अपना कोचिंग संस्थान तुरंत बंद करने की भी चेतावनी दी।

NEET छात्रा मौत मामला: 35 दिन बाद भी सुराग तलाश रही SIT, 8 और संदिग्धों का होगा DNA टेस्ट
पुलिस को सौंपा गया CCTV फुटेज
इस गंभीर घटना के तुरंत बाद गुरु रहमान ने पीरबहोर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को उस संदिग्ध शख्स का सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है, जिसने उन्हें धमकाया था।गुरु रहमान ने अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now