धनबादः जिले के साइबर अपराधियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वो जिले के पुलिस कप्तान के नाम पर भी ठगी करने से बाज नहीं आ रहे है। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है। इस फर्जी अकाउंट के माध्यम से लोगों से संपर्क साधने और संभावित रूप से ठगी की कोशिश हो रही है।
कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने नामांकन पत्र में छिपाए थे तथ्य, CEO ने चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट
उच्च पदस्थ अधिकारियों के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले पिछले अप्रैल के महीने में तत्कालीन एसएसपी एचपी जनार्दनन के नाम पर भी साइबर अपराधियों ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया था और कई लोगों से संपर्क कर ठगी की कोशिश की थी। अलग-अलग जिलों में भी डीसी और एसपी के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के मामले समय-समय पर आते रहे है। धनबाद में नए एसएसपी के आने के बाद एक बार फिर से साइबर अपराधियों ने उनके नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिशें शुरू कर दी है।





