बिहार के 2 लोक सेवकों पर EOU का शिकंजा,किशनगंज SDPO और सहरसा DRDO निदेशक के ठिकानों पर छापेमारी

बिहार के 2 लोक सेवकों पर EOU का शिकंजा,किशनगंज SDPO और सहरसा DRDO निदेशक के ठिकानों पर छापेमारी

पटनाः बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने राज्य के दो लोकसेवकों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई की है। किशनगंज सदर एसडीपीओ गौतम कुमार और सहरसा के डीआरडीओ निदेशक वैभव कुमार के ठिकानों पर मंगलवार को छापेमारी की है। पटना, पूर्णिया, सहरसा, किशनगंज, मुजफ्फरपुर के 12 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है।

नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, आठ श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
जानकारी के अनुसार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (किशनगंज) गौतम कुमार के 6 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। गौतम कुमार पर 1 करोड़ 94 लाख 9 हजार 244 रुपए की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इनके पटना, पूर्णिया और किशनगंज जिले में अलग-अलग ठिकानों पर की जा रही है।
इसके अलावा DRDA (सहरसा) वैभव कुमार के भी 6 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।वैभव कुमार पर 2 करोड़ 41 लाख 14 हजार की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में कार्रवाई की गई है। वैभव कुमार के मुजफ्फरपुर और सहरसा के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

कांग्रेस ने बिहार के 53 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, 43 नये चेहरे को मौका, ब्राह्मण-यादव नेताओं को 10-10 जिलों की कमान
भागलपुर में भी हुई थी छापेमारी
इससे पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की नौ सदस्यीय टीम ने भी बड़ी कार्रवाई की थी। सोमवार को सदर एसडीएम कार्यालय में छापेमारी कर दो कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में निम्न वर्गीय लिपिक मयंक कुमार और स्टेनोग्राफर प्रेम कुमार शामिल हैं।दोनों के पास से टीम ने घूस में ली गई 70 हजार रुपए नकद भी बरामद किया है।
24 मार्च को भी हुई थी छापेमारी
24 मार्च को विशेष निगरानी इकाई ने शिवहर के उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी बृजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया और कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।बृजेश कुमार पर अलग-अलग पदों पर रहते हुए लगभग 1 करोड़ 84 लाख 32 हजार 900 रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now