पलामू में घूस लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार, कूप निर्माण की राशि के लिए ले रहा था रिश्वत

पलामू में घूस लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार, कूप निर्माण की राशि के लिए ले रहा था रिश्वत

पलामूः भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पलामू में बड़ी कार्रवाई करते हुए नौडीहा प्रखंड के रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार राम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वह पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड में पदस्थापित है।

रांची के खलारी में TPC उग्रवादियों ने की हवाई फायरिंग, कोयला कारोबारी को दी धमकी
जानकारी के अनुसार रोजगार सेवक ने कूप निर्माण योजना में राशि आवंटन करने के एवज में लाभार्थी से रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत लाभार्थी ने एसीबी से की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन किया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने धावा दल का गठन किया।

घूसखोर पंडत वेबसीरीज पर भारी बवाल, लखनऊ में FIR दर्ज, डायरेक्टर नीरज पांडे ने प्रमोशनल मटेरियल हटाने का लिया फैसला
रोजगार सेवक का हाथ धुलवाया गया
शुक्रवार को तय योजना के अनुसार लाभार्थी ने जैसे ही रोजगार सेवक को सात हजार रुपये रिश्वत दी, पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रोजगार सेवक का हाथ धुलवाया गया, जिसमें पानी का रंग बदल गया और रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई। एसीबी की टीम आरोपी रोजगार सेवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए मेदिनीनगर ले आई है। मामले में पूछताछ जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now