खूंटी में बुजुर्ग महिला की कुल्हारी से काटकर हत्या, पुलिस हिरासत में लिया गया एक संदिग्ध

रांची में दिव्यांग महिला की ब्लेड से गला काटकर हत्या, घर से जेवर और नकद गायब

डेस्कः खूंटी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला विधवा थीं, वो अपने घर में बेटी और दामाद के साथ रहती थीं।

झारखंड में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची खतरनाक साजिश, पति का शव तिलैया डैम में मिला
इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतका लुखी देवी पर हमला उस समय किया गया, जब वो सो रही थीं। सोते समय हत्यारों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और सोते समय ही लुखी देवी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला की बेटी और दामाद उसी घर में रहते थे, लेकिन घटना के वक्त घर के सदस्य नहीं मौजूद थे।

बिहार में 10 रुपये के लिए हत्या, नगर पंचायत के ठेकेदार ने पीट-पीट कर मार डाला, आक्रोशित लोगों ने किया NH-जाम
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से एक कुल्हाड़ी, फावड़ा और डंडा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या इन्हीं से की गई है।
इस मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या जादू-टोना के शक में भी हो सकती है। इस एंगल से भी जांच की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now