रोहिणी आचार्य को मनाने की कोशिश जारी, लालू की तीन बेटियां पटना से दिल्ली चली गई

रोहिणी आचार्य को मनाने की कोशिश जारी, लालू की तीन बेटियां पटना से दिल्ली चली गई

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद लालू परिवार का कलह सामने आ गया है। लालू यादव को किडनी देने वाली रोहिणी आचार्य शनिवार को तेजस्वी यादव के दो साथियों संजय यादव और रिजवान से नाराज होकर पटना में राबड़ी आवास छोड़कर चली गई और पूरा परिवार से दूर जाने का पूरा ठीकरा संजय यादव और रिजवान पर मढ़ कर चली गई। रविवार को रोहिणी की तीन बहनें भी राबड़ी देवी का आवास छोड़कर दिल्ली चली गई। लालू परिवार के करीबी सूत्र बता रहें हैं कि रोहिणी आचार्य को मनाने और परिवार में वापस लाने के लिए दिल्ली चली गई है। माना जा रहा है कि रोहिणी को मनाकर जल्द ही ये सब वापस पटना लौट आएंगे।रागिनी, चंदा और और राजलक्ष्मी अपने बच्चों के साथ पटना से दिल्ली चली गई है और लालू यादव की पहल पर इन तीनों बहनों को रोहिणी को नाराजगी को दूर करने की जिम्मेदारी दी गई है।

‘संजय यादव ने गालियां देते बोला मैं गंदी हूं, अपनी पिता को गंदी किडनी लगवा दी’- सोशल मीडिया पर छलका रोहिणी आचार्य का दर्द
रोहिणी आचार्य ने अपने मायके के प्रति नर्म रूख अख्तियार करते हुए रविवार को दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि , मैं सिर्फ भाई से अलग हुई हूं, मैं अपने माता-पिता और बहनों के साथ हूं। कल मेरे माता-पिता भी रो रहे थे। सौभाग्य है मुझे ऐसे माता-पिता मिले, जिन्होंने हर समय साथ दिया।रोहिणी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जो बोलना था वो हम अपने फेसबुक ट्विटर पर बोल चुके हैं। चप्पल किसने चलाया, ये तेजस्वी, संजय यादव और रमीज से पूछिए। कल मेरे माता-पिता भी रो रहे थे। भगवान ना करे किसी घर में मेरे जैसी बहन बेटी हो। रोहिणी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जो बोलना था वो हम अपने फेसबुक ट्विटर पर बोल चुके हैं। चप्पल किसने चलाया, ये तेजस्वी, संजय यादव और रमीज से पूछिए। कल मेरे माता-पिता भी रो रहे थे। भगवान ना करे किसी घर में मेरे जैसी बहन बेटी हो।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now