डेस्कः गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शेखर सुमन शो से जुड़े बिजनेसमैन फिल्म निर्माता धर्मेश संगानी की कंपनी कलानी इम्पेक्स पर छापेमारी की है। अभिनेता शेखर सुमन का स्टेंडअप कॉमेटी शो इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहा था। इस शो में वो राजनीतिक व्यंग करते हुए नजर आ रहे है। धर्मेश फिल्म प्रोड्यूस हैं और शेखर सुमन फिल्म एकेडमी के को-फाउंडर है। ED ने फिल्म निर्माता और कारोबारी धर्मेश नरेंद्र संगानी तथा उनकी कंपनी कलानी इम्पेक्स लिमिटेड के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान ईडी ने मुंबई स्थित परिसरों पर तलाशी ली और कई अहम दस्तावेज तथा डिजिटल साक्ष्य जब्त किए।
धर्मेश संगानी का नाम अभिनेता शेखर सुमन की Shekhar Suman Film Academy (SSFA) से भी जुड़ा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वह इस अकादमी के संस्थापक (Founder) हैं और GBM Studios के माध्यम से फिल्म एवं टेलीविजन प्रशिक्षण और प्रोडक्शन गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।

क्या है आरोप?
ED अधिकारियों का दावा है कि संगानी और उनकी कंपनी के दस्तावेजों से संदिग्ध सीमा-पार वित्तीय लेनदेन की जानकारी सामने आई है।आरोप है कि कनाडा, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अघोषित बैंक खाते हैं। साथ ही, कनाडा की एक अज्ञात कंपनी में उनकी बड़ी हिस्सेदारी हैं।जांच में पता चला कि विदेशी खरीदारों से मिलने वाली राशि भारत नहीं आई और अधिकृत डीलर बैंक से समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध नहीं किया, जो FEMA नियमों का उल्लंघन है।
संगानी ने मोबाइल नष्ट करने की कोशिश की
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान संगानी ने कथित तौर पर अपना मोबाइल फोन इमारत की 13वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया था, ताकि सबूत नष्ट हो जाए। हालांकि, इसे बरामद कर लिया गया। ED ने मामले में FIR दर्ज कराई है।
कौन हैं धर्मेश संगानी?
संगानी ने शेखर सुमन के साथ मिलकर शेखर सुमन फिल्म अकादमी शुरू की है, जिसके वे सह-संस्थापक हैं। वे GBM स्टूडियो के जरिए फिल्म-टेलीविजन प्रशिक्षण, प्रोडक्शन गतिविधियों से जुड़े हैं।
सितंबर 2016 में, ब्रिटेन बॉर्डर फोर्स के अधिकारियों ने संगानी द्वारा ब्रिटेन में लाए जा रहे लगभग 7.4 किलोग्राम सोने के आभूषणों को जब्त कर लिया था, क्योंकि उन्होंने इसकी मात्रा कम बताई थी।वे लेन-देन के मामले में अमेरिकी सीमा शुल्क अधिकारियों की जांच के दायरे में भी है।

इस समय चर्चा में हैं शेखर सुमन
शेखर सुमन इस समय अपने शो ‘शेखर टू-नाइट’ (यूट्यूब लेट-नाइट टॉक शो) को लेकर चर्चा में हैं, जो उनके पुराने शो ‘मूवर्स एंड शेखर्स’ का नया अवतार है। शो में शेखर केंद्र सरकार पर जमकर हमला करते नजर आ रहे हैं, जिसकी तारीफ हो रही है। शो राजनीतिक तंज के लिए जाना जाता है।शो का निर्माण संग ब्रदर्स (संगानी ब्रदर्स मोशन पिक्चर्स) के बैनर तले किया गया है, जिसके निर्माता धर्मेश संगानी हैं।


