ED ने रांची और दिल्ली के 9 ठिकानों पर जमीन घोटाला में मारा छापा, 50 लाख रुपए और कई दस्तावेज जब्त

ED raids nine locations in Ranchi and Delhi in connection with a land scam, seizing Rs 50 lakh and several documents

रांचीः ईडी ने कांके जमीन घोटाला से जुड़े मामले में मंगलवार को रांची और दिल्ली में कुल 9 ठिकानों में छापेमारी की। रांची के विभिन्न इलाकों में कुल छह ठिकानों पर छापा मारा गया। जिनके यहां छापेमारी हुई, उनमंें कांके रिसॉर्ट के संचालक बीके सिंह के ठिकाने व कांके रिसॉर्ट, दुर्गा डेवलपर के संचालक अनिल झा और गुंजन सिंह के अरगोड़ा औ कटहल मोड़ रोड़ स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गयी। गुंजन सिंह, बीके सिंह के करीबी बताये जाते हैं।
छापेमारी के दौरान बीके सिंह व उनके सहयोगियों के ठिकानों से 50 लाख रुपए कैश, बैंक से संबंधित दस्तावेज, जमीन खरीद-बिक्री व डिजिटल उपकरण सहित अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। वहीं दिल्ली में बीके सिंह से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी छापा मारा गया। बताया जाता है कि गुंजन के यहां से भी पैसे बरामद किये गये हैं। जहां गिनती के लिए मशीन भी मंगवायी गयी थी।

रांची में ED की बड़ी कार्रवाई, जमीन घोटाले को लेकर कई जगहों पर छापेमारी
यह मामला कमलेश सिंह द्वारा जमीन घोटाला किये जाने से जुड़ा है। ईडी ने आरंभिक जांच में पाया था कि आरोपियों ने कांके सीओ के साथ मिलकर जमीन से संबंधित फर्जी दस्तावेज तैयार किये और फिर जमीन भी बेची। जांच में ईडी ने यह भी पाया है कि जमीन कारोबार करनेवाले गिरोह के सरगना मुख्य रूप से बीके सिंह हैं। इसलिए इनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गयी। बताया जाता है कि दुर्गा डेवलपर के संचालक अनिल झा का भी बीके सिंह से व्यावसायिक संबंध है।

भाजपा का स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर बड़ा आरोप, 11 टेंडर रांची के एक ही मुस्लिम परिवार को दिए, इत्तेफाक या सुनियोजित लूट?
200 एकड़ से अधिक का है कांके जमीन घोटाला
ईडी ने 21 जून 2024 को कमलेश के रांची स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी में ईडी ने कमलेश के कांके रोड़ स्थित आवास से एक करोड़ रुपए कैश, 100 गोलियां और कई कागजात जब्त किये थे। ईडी ने जब इस मामले का अनुसंधान शुरू किया तो पता चला कि कमलेश के यहां जिस दिन छापेमारी हुई, उसी दिन कांके सीओ जय कुमार राम जिनका निधन हो गया है ने एनआईसी में जाकर जमीन के 17 रिकार्ड को डिलीट कर दिया था। कांके ब्लॉक में हुए जमीन के फर्जीवाड़ा मामले में कई प्रभावशाली लोगों को भी जमीन बेची गई। यह जमीन घोटाला 200 एकड़ से अधिक का है। इस सिंडिकेट में कई माफिया शामिल थे।

‘डम डम डिगा डिगा’ गाने पर झूमने लगे हेमंत सोरेन के मंत्री और विधायक, वीडियो हुआ सोशल मीडिया वायरल
50 से अधिक लोगों ने ईडी से की है शिकायत
कांके ब्लॉक के 50 से अधिक जमीन मालिकों ने ईडी से शिकायत की है कि कागजात में हेराफेरी कर उनकी जमीन को माफियाओं ने बेच दिया। ईडी ने कांके अंचल के चामा, बुकरू और नगड़ी मौजा मंें उन लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं, जिनकी जमीन के कागजातों में हेराफेरी की गई है। जिन लोगों की जमीन सीएनटी एक्ट से संबंधित है, उसे फर्जी डीड के आधार पर बेच दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now