ED को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, पूर्व विधायक से 15 घंटे की पूछताछ को बताया ‘अहंकारी और अमानवीय’

ED को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, पूर्व विधायक से 15 घंटे की पूछताछ को बताया 'अहंकारी और अमानवीय'

डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय के कामकाज के तरीकों पर नाराजगी जताई। गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मुद्दे की जांच के दौरान ईडी को फटकार लगाई। कोर्ट ने ईडी के पूछताछ करने के तरीके पर चिंता जताई। पूर्व मंत्री से आधी रात बीत जाने के बाद भी 15 घंटे की पूछताछ को अहंकारी और अमानवीय व्यवहार बताया। जस्टिस अभय एस ओका और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि यह स्पष्ट होता है कि एजेंसी दरअसल शख्स को बयान देने के लिए मजबूर कर रही थी यह बेहद चौंकाने वाली स्थिति है।

जेसीबी से कुचल कर नाग की मौत, शव के पास डटी रही नागिन, देखें वायरल VIDEO
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED द्वारा हरियाणा के पूर्व कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार की गिरफ्तारी को रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा। ईडी ने जुलाई में पंवार को लगभग 15 घंटे तक पूछताछ करने के बाद रात 1.40 बजे गिरफ्तार किया था। हालांकि सितंबर में पंजाब और हरियाणा है कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को रद्द कर दिया था। इसके बाद एजेंसी ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now