- Advertisement -

ईडी के शिकंजे में हेमंत, पत्नी कल्पना सोरेन पल-पल का ले रही हालचाल, 24 घंटे से सोई नहीं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 1, 2024

रांंची.. पति हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय के शिकंजे में है और पत्नी कल्पना सोरेन पिछले 24 घंटे से सोई नहीं । जैसे ही पति की गिरफ्तारी हुई  कल्पना सोरेन रात में ही रांची के हीनू स्थित ईडी के कार्यालय में पहुंची । उनके चेहरे पर तनाव साफ नजर आ रहा था । हेमंत की गिरफ्तारी से  कल्पना की चिंताए बढ़ गई हैं । सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तारी में हेमंत से  कैसा व्यवहार हो रहा होगा इसी सोच में कल्पना सोरेन रात भर नहीं सोई और सुबह-सुबह पति से मिलने फिर ईडी दफ्तर पहुंची ।

आपको बता दें कि हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद  बुधवार को उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा । उनकी गिरफ्तारी के बाद झारखंड में सियासी माहौल बेहद गर्म हो चुका है । हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी से पहले वीडियो संदेश जारी कर कार्यकर्ताओं और राज्य की जनता को संदेश दिया की वे वीर शिबू सोरेन के बेटे हैं झुकेंगे नहीं ।

See also  मनीष रंजन को JSSC चेयरमैन की अतिरिक्त जिम्मेदारी, बिहार के सारण जिले के रहने वाले है IAS अधिकारी

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now