दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तक भूकंप के झटके, अफगानिस्तान-तजाकिस्तान बॉर्डर पर था केंद्र

दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तक भूकंप के झटके, अफगानिस्तान-तजाकिस्तान बॉर्डर पर था केंद्र

डेस्कः दिल्ली से जम्मू-कश्मीर के साथ उत्तर भारत में शुक्रवार की रात भूकंप के झटके महसूस किये गए। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्ता-तजाकिस्तान के बॉडर पर था। शुक्रवार रात 9:42 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।इससे लोगों में दहशत फैल गई. दिल्ली-NCR, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में झटके महसूस किए किए गए।जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी जमीन हिलने से लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई। तेज झटकों के चलते ही दिल्ली,पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में धरती हिली।

दरभंगा के प्रेम ज्वेलर्स में दो करोड़ के आभूषण की लूट, 25 लाख कैश लेकर भागे अपराधी
अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में था। इससे अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया है। बात करें दिल्ली-एनसीआर की तो इस साल आया ये तीसरा भूकंप है।इससे पहले जनवरी में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पहले 19 जनवरी को 2.8 तीव्रता का भूकंप आया, इसका केंद्र नॉर्थ दिल्ली था.
किस जोन में आती है दिल्ली।
भारतीय मानक ब्यूरो ने भूकंप की तीव्रता और आवृत्ति के लिहाज से देश को 4 भूकंपीय क्षेत्रों में बांटा है, इसमें जोन II, जोन III, जोन IV, जोन V हैं।जोन II कम जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्रों में आता है। इस जोन में यूपी का प्रयागराज, महाराष्ट्र का औरंगाबाद, कर्नाटक का बेंगलुरु, बंगाल का दुर्गापुर, छत्तीसगढ़ का भिलाई, एमपी का भोपाल, आंध्र प्रदेश का हैदराबाद, राजस्थान का जयपुर शामिल हैं. जोन IV ज्यादा जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में है।यहां पर भूकंप की तीव्रता 6 से 6.9 तक हो सकती है। दिल्ली इसी जोन में है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now