रूस के कैमचटका में 8.7 तीव्रता का भूकंप,कुरील आईलैंड में सुनामी, जापान से कैलिफोर्निया तक तबाही का अलर्ट

रूस के कैमचटका में 8.7 तीव्रता का भूकंप,कुरील आईलैंड में सुनामी, जापान से कैलिफोर्निया तक तबाही का अलर्ट

डेस्कः रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कैमचटका में सुबह-सुबह भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 8.7 मापी गई है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार भूकंप समुद्र के नीचे आया, जिसके बाद जापान और अमेरिका की एजेंसियों ने सुनामी का अलर्ट (Tsunami Watch) जारी किया गया है।

डॉग बाबू के बाद सोनालिका ट्रैक्टर के नाम पर प्रमाणपत्र, बिहार में खुल रही सिस्टम की पोल
रूस के साथ-साथ जापान और अमेरिका के कैलिफोर्निया के तट पर सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। कहा जा रहा है कि समुद्र में तीन फीट ऊंची लहरें उठ सकती है,इससे कई इलाकों में तबाही हो सकती है।यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, यह भूकंप बहुत कम गहराई (करीब 19.3 किलोमीटर) पर आया, जिससे सतह पर तेज झटके और सुनामी की आशंका बढ़ गई है।

वकील की नाराजगी दूर करने के लिए IAS ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक, तैनाती के पहले दिन हो गया हंगामा
अमेरिकी समोआ, एंटार्टिका, कोलंबिया, कुक आइलैंड्स, कोस्टा रिका, अल सल्वाडोर, फिजी, गुआम, गुआटेमाला, होलैंड एंड बेकर, इंडोनेशिया, जार्विस आइलैंड, किरीबाटी, मार्शल आइलैंड, मेक्सिको, मिडवे आइलैंड, न्यूजीलैंड, निकारागुआ, पलाऊ, पल्मिरा आइलैंड, पनामा, पापुआ न्यू गिनी, पेरू, फिलीपींस, समोआ, ताइवान, टोन्गा और वानुअतु सुनामी की चपेट में आ सकते हैं।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now