लालू परिवार में भूचालः बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव और RJD को किया अनफॉलो

लालू परिवार में भूचालः बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव और RJD को किया अनफॉलो

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के परिवार में उथल-पुथल मचा हुआ है। पहले बेटे तेजप्रताप यादव के पार्टी और परिवार से अलग होने के बाद अब बेटी रोहिणी आचार्य की नाराजगी ने भूचाल मचा दिया है। रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव, RJD और परिवार के अन्य सदस्यों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं कि वे इस्तीफा दे सकती हैं।

“तेजस्वी की कुर्सी पर कब्जा चाहते हैं संजय यादव”, रोहिणी आचार्य के समर्थन में उतरे तेजप्रताप
बता दें कि रोहिणी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स को प्राइवेट करने के साथ ही परिवार के नजदीकी लोगों को भी अनफ़ॉलो कर दिया है। वह एक्स पर 61 लोगों को फ़ॉलो करती हैं जिसमें परिवार के सदस्य के रूप में सिर्फ बहन मीसा भारती हैं जो पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। इसके अलावा न तो राजद और ना ही परिवार के किसी सदस्य को वह फ़ॉलो करती हैं। इसे एक प्रकार से रोहिणी का तेजस्वी के खिलाफ विरोधी तेवर माना जा रहा है।

प्रशांत किशोर का आरोप- 2 साल में अशोक चौधरी ने कमाए 200 करोड़, शांभवी के पति और सास को भी लपेटा
रोहिणी के अनफॉलो करने की वजह
तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव को लेकर उनकी बहन रोहिणी आचार्य के साथ मतभेद बढ़ गए हैं। रोहिणी ने शुक्रवार रात इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो पोस्ट साझा कर अपनी नाराजगी जाहिर की। पहली पोस्ट में उन्होंने पिता लालू की तस्वीर के साथ लिखा, “जो जान हथेली पर रखते हैं, बेखौफी-बेबाकी उनके लहू में बहती है।” उन्होंने खुद को जिम्मेदार बेटी और बहन बताया। हालांकि, शनिवार सुबह 8 बजे तक सार्वजनिक रहे ये पोस्ट अचानक गायब हो गए, जब रोहिणी ने अपना एक्स अकाउंट प्राइवेट कर लिया। यह घटनाक्रम पार्टी और परिवार में चल रही खींचतान का संकेत दे रहा है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

पटना एयरपोर्ट से अब 100 विमान हर दिन भरेंगे उड़ान, किराया घटेगा; रात में भी फ्लाइट
परिवार में बढ़ता विवाद
तेज प्रताप का बगावती रुख: लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी परिवार और राजद के कई सदस्यों को अनफॉलो किया था, जिससे पार्टी में अंदरूनी कलह की खबरें सामने आईं।
लालू का फैसला
लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया और परिवार से भी अलग कर दिया। तेजस्वी यादव, मीसा भारती और रोहिणी आचार्य ने लालू के इस फैसले का समर्थन किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now