- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

पटना में गायघाट पुल के नीचे एनकाउंटर, STF ने कुख्यात राजीव के पैर में मारी गोली

बिहार के बेगूसराय में एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर शिवदत्त राय को लगी गोली, हथियारों का जखीरा बरामद

पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर हुआ है। पटना में गायघाट पुल के नीचे एसटीएफ ने एक अपराधी को गोली मारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुठभेड़ में अपराधी घायल हो गया है। STF ने अपराधी के पैर में गोली मारी है। घायल अपराधी को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर यह अपराधी किस मंशा से यहां आया था। बता दें कि पटना पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कड़े ऐक्शन ले रही है। इसी कड़ी में पटना मे पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है।

झारखंड में अवैध तरीके से रह रहे 350 विदेशी नागरिक, वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू

पुलिस ने पटना के गायघाट पुल के नीचे जिस कुख्यात को गोली मारी है उसका नाम राजीव कुमार उर्फ सूर्या बताया जा रहा है। सूर्या पर लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने और धोखाधड़ी समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। राजीव कुमार पटना के ही खाजेकलां इलाके का रहने वाला है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजीव की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद आलमगज थाने की टीम और एसटीएफ की टीम वहां पहुंची थी।

यहां कुख्यात राजीव ने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। पुलिस ने अपराधी के पैर में गोली मार दी। घटनास्थल से एक विदेशी कट्टा और कारतूस मिले हैं। घटना के बाद फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम ने वहां जांच-पड़ताल की है।

जामताड़ा SP को साइबर अपराधियों ने लगाया फोन, कहा-SBI YONO App अपडेट कर लें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now