डेस्कः बिहार में चल रहे कांग्रेस के वोट अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी कटिहार में मखाना किसानों से मिलने पानी में उतर गए। यात्रा के सातवें दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अचानक पैंट चढ़ाकर सड़क किनारे मखाना की खेती कर रहे किसानों से बात करने पानी में उतर गए। किसानों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने उनकी परेशानियों को जाना।
कटिहार में वोट अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी खेत में उतरे
किसानों के बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने उनकी समस्याएं सुनी@RahulGandhi @INCIndia @INCBihar @INCJharkhand_ @rajeshkrinc @tarik_anwar @itariqanwar @pappuyadavjapl @RJDforIndia @JmmJharkhand @BJP4Bihar @samrat4bjp… pic.twitter.com/5mYoZHG07W
— Live Dainik (@Live_Dainik) August 23, 2025
कांग्रेस नेता के घर 12 करोड़ कैश और 6 करोड़ की ज्वेलरी बरामद, ED ने ऑनलाइन गेमिंग मामले में की बड़ी कार्रवाई
कटिहार के सिमरिया के पास मखाना खेत में उतरकर राहुल गांधी ने मखाना किसानों से बात की। वह मखाने की खेती देखने के लिए घुटनों तक पैंट चढ़ाकर तालाब में उतर गए। उन्होंने किसानों की समस्याओं और चुनोतियों को समझने की कोशिश की। साथ ही कटिहार समेत अन्य इलाकों में मखाने की डिमांड और बाहर निर्यात के संबंध में किसानों से बातचीत की।
झारखंड में बारिश का कहर, चतरा के 4 प्रखंडों में बाढ़ जैसे हालात, तिलैया डैम के फाटक खोले गए, रांची में आज बारिश का येलो अलर्ट
वहीं कटिहार में चल रहे राहुल गांधी की इस यात्रा में झारखंड सरकार के तीन मंत्री शामिल हुए। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, ग्रामीण कार्य मंत्री दीपिका पांडे सिंह राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा में शामिल हुई।कटिहार में कुर्सेला शहीद स्मारक चौक से शुरू हुई यात्रा में शामिल होने के बाद मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि इस यात्रा को जिस तरह का अपार जनसमर्थन बिहार में मिल रहा है उससे साफ है कि देश और बिहार की जनता यह जान गई है कि SIR की आड़ में उनके वोट के अधिकार को छीनने की कोशिश की जा रही है। कटिहार में राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित INDIA ब्लॉक के कई नेता शामिल हुए।राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल होने के लिए कटिहार गई शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया कि कटिहार के कोढ़ा में 'मखाना' बनाने वाले मजदूरों की पीड़ा को राहुल गांधी ने विस्तार से सुना।

