चतरा दौरे पर BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना,बोले- कानून व्यवस्था बदहाल, अवैध खनन के खिलाफ चलेगा अभियान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 15, 2026

चतरा दौरे पर BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना,बोले- कानून व्यवस्था बदहाल, अवैध खनन के खिलाफ चलेगा अभियान

चतरा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बुधवार को चतरा दौरे के दौरान राज्य सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी काली यादव की गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उनकी बगैर शर्त रिहाई की मांग की। इस अवसर पर सांसद कालीचरण सिंह, सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोंकता, जिला महामंत्री कपिल पासवान और मृत्युंजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं’
जेल में बंद भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद स्थानीय परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक विरोध स्वाभाविक है, लेकिन सरकार यदि विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर प्रताड़ित करने लगे तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।

See also  सरकारी स्कूल बना सांपों का बसेरा, तीन दर्जन से ज्यादा जहरीले सांप निकाले गए, दहशत में छात्र और शिक्षक

कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है
प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि राज्य में हत्या, लूट, बलात्कार और अपहरण जैसी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उनके अनुसार सरकार अपराध नियंत्रण के बजाय विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने में अधिक व्यस्त है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून का राज स्थापित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

अवैध खनन और कोयला परिवहन के खिलाफ अभियान का एलान
आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में चतरा और आसपास के क्षेत्रों में अवैध खनन तथा अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता को उजागर करने का काम करेगी।

जेल में नेताओं से मिले, बलिदानी जवान के परिजनों को बंधाया ढांढस
दौरे के दौरान आदित्य साहू और चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने जेल में बंद भाजपा नेताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इसके बाद दोनों नेता सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ जवान लक्ष्मण यादव के विराजपुर स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

See also  झारखंड में 17 जिलों के उपायुक्तों का तबादला, रांची के DCC समेत चार युवा अधिकारी पहली बार DC बने
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now