दुमकाः बंगाल से रिश्तेदार के यहां आई युवती से गैंगरेप, बचाने आए युवक भी बने हैवान; पांच गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 15, 2024

Dumka gang rape

दुमकाः झारखण्ड में एक बार फिर घूमने आयी पश्चिम बंगाल की नाबालिक युवती के साथ हैवानों ने गैंगरेप किया है ।  पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । झारखंड के दुमका जिले के शिकारिपाड़ा थाना इलाके में एक 16 वर्षीय नाबालिक युवती के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म का अंजाम दिया है।

11 जून की रात हुआ गैंगरेप

घटना 11 जून क़ी रात क़ी बताई जा रही है। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल क़ी रहने वाली युवती झारखण्ड के दुमका जिले के शिकारिपाड़ा थाना क्षेत्र के बांसपहाड़ी इलाके में अपने एक रिश्तेदार के यहाँ शादी में पहुंची थी ।  शादी की रात तीनों आरोपियों ने युवती को झांसे में लेकर समारोह स्थल से थोड़ी दूर सुनसान इलाके में ले गए और उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

See also  Dumka में नलिन सोरेन की जीत पर JMM कार्यकर्ताओं के साथ डांस करते दिखे थाना प्रभारी, BJP ने DGP और चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग

बचाने गए थे कर दिया रेप

बताया जा रहा है कि इस बीच युवती को बचाने के लिए उसके पहचान के दो युवक वहां पहुंचे  लेकिन उन्होंने मदद की बजाए बलात्कारियों के साथ मिलकर युवती की अस्मत लूटने में शामिल हो गए। बेबस युवती के साथ इन दरिंदों ने करीब 11 बजे से लेकर 1बजे तक बारी बारी से कई बार दरिंदगी की। फिर युवती को उसी हाल मे छोड़कर पांचों फरार हो गए।इस घटना ने युवती को तोड़ कर रख दिया । किसी तरह युवती शादी घर पहुंची लेकिन शादी समारोह के जश्न मे डूबे किसी ने उसपर ध्यान नही दिया। l

48 घंटे के अंदर गैंगरेप आरोपी धराए

इस बात क़ी जानकारी युवती अपनी मां को पश्चिम बंगाल अपने घर लौटने के बाद दी ।  युवती के परिवार गैंग रेप की जानकारी होते ही सकते में आ गए। परिजन फौरन पीड़िता को लेकर इस घटना क़ी शिकायत को लेकर 48 घंटे के बाद शिकारिपाड़ा थाना पहुंची जहाँ पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुये इस घटना में संलिप्त उन पांचों आरोपियों को धर दबोचा।

See also  झारखंड के 70 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस में लगी आग, दुमका से अयोध्या होते हुए वाराणसी आ रही थी बस

पीड़िता का होगा बयान

जिले के एसपी पीताम्बर सिंह खैरवार ने मामले क़ी पुष्टि करते हुये कहा कि 11 जून क़ी रात एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म का अंजाम दिया है। .पीड़ित युवती के बयान पर पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जिस इलाके में घटना का अंजाम दिया आरोपी उसी इलाके के है ।  नाबालिक युवती को मेडिकल के लिए दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। बलात्कारीयों को कड़ी सजा मिले इसके लिए  फोरेसिंक टीम की मदद ली जा रही है। युवती का दुमका न्यायलय में 164 का बयान दर्ज कराया जायेगा ।

 

JMM प्रत्याशी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर लगाया चुनाव खर्च का पैसा गबन करने का आरोप, दिये 6 हजार प्रति बूथ बांटे 4 हजार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now