डेस्कः नोएडा के गार्डेन गैलेरिया स्थित मॉल के एक डांस बार में लड़कियों के साथ एक युवक और उसके साथियों ने छेड़खानी की है। इसका विरोध करने पर मॉल के बाहर उठवा लेने की धमकी दी गई। बीच बचाव करने आये लोगों के साथ भी बदसलूकी की गई। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने 2 अप्रैल को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि आरोपी पार्टी करने के लिए दिल्ली से नोएड आये थे और अक्सर यहां आया करते है।
हेल्थ क्लब की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, हरिद्वार पुलिस की रेड में 4 महिलाएं सहित 9 गिरफ्तार
युवनी ने नोएडा के सेक्टर-39 पुलिस को शिकायत दर्ज कर बताया कि 28 मार्च को वो अपने दो सहेलियों के साथ गार्डेन गैलेरिया मॉल पार्टी करने गई थी। वो अपने सहेलियों के साथ डांस कर रही थी तभी तीन लोग आये और उनके साथ डांस करने को कहा। शराब के नशे में तीनों आरोपियों ने साथ में डांस करने की जिद्द पकड़ ली। उन्होने जब साथ में डांस करने से मना किया तो छेड़खानी शुरू कर दी और शरीर को गलत तरीके से छूने लगे और धक्का-मुक्की करने लगे। इसके बाद लड़कियों ने इसकी शिकायत मैनेजर से की।
रांची के चान्हो में सरहुल मेला दिखाने के बहाने 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, नाराज लोगों ने NH किया घंटों जाम
लड़कियों की शिकायत पर मैनेजर ने युवकों को तुरंत बार से बाहर जाने को कहा। जाते समय दीपंजन घोष नाम के आरोपी ने शिकायतकर्ता लड़की के सहेली के कंधे पर हाथ मारा और बाहर निकलकर उठवा लेने की धमकी दी। डरी हुई तीनों सहेलियां काफी देर तक मॉल के अंदर रही और बाद में सुरक्षित बाहर निकलने के भरोसे के बाद मॉल से बाहर अपने घर गई।
दिल्ली में चलती कार बनी आग का गोला, होश उड़ा देगी धमाके के साथ उठी लपटें- VIDEO
मामले की जानकारी संबंधित पुलिस थाने को दी गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की। पुलिस मॉल के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। उनका दावा है कि प्रारंभिक जांच में छेड़खानी के प्रमाण नहीं मिले है। पुलिस कई अन्य कैमरे को खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाला आरोपी निजी कंपनी में काम करत है और आए दिन शराब पीने गार्डेन गैलेरिया आते रहता है।




