कंबल के अंदर लड़का-लड़की कर रहे थे मस्ती, अस्पताल के गार्डों ने बिगाड़ दिया काम! वीडियो देखकर लोगों का रिएक्शन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 12, 2025

ashoknagar-jila-aspatal

डेस्कः मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के अस्पताल में एक बार सनसनी फैलाने वाला अश्लील वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक और युवती भरी दोपहर में अस्पताल के पार्क में अश्लील हरकतें करते हुए मिले। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है आनन-फानन में अस्पताल प्रबंधन द्वारा सुरक्षा एजेंसी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

अशोकनगर में सोमवार को सोशल मीडिया पर जिला अस्पताल के दो अश्लील वीडियो वायरल हो रहे थे। इनमें पहला वीडियो अस्पताल के माधव उद्यान पार्क का था, जहां एक प्रेमी जोड़ा झाड़ियों की ओट में अश्लील हरकत करते हुए नजर आ रहा था तो दूसरा वीडियो जिला अस्पताल के मुख्य गेट का था, जहां रात के समय एक जोड़ा कंबल के अंदर अश्लील कृत्य कर रहा था। जब मौके पर गार्ड पहुंचे और उन्होंने पूछताछ की तो कुछ देर बाद वह दोनों वहां से चले गए। यह दोनों वीडियो दो से तीन दिन पुराने बताए जा रहे हैं।

See also  पलामू ACB की बड़ी कार्रवाई, लातेहार के घूसखोर राजस्व कर्मचारी को किया गिरफ्तार

घाटशिला में वोट डालते EVM की तस्वीरें खींची, गोपनीयता भंग करने को लेकर दो के खिलाफ FIR दर्ज

सिविल सर्जन ने बगीचे के पेड़ कटवा दिए

जैसे यह मामला सुर्खियों में आया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो आनन-फ़ानन में सिविल सर्जन ने पार्क के अंदर झाड़ियां और पेड़ों को कटवाना शुरू कर दिया। जब सवाल पूछा गया तो बोले कि इस मामले में जिम्मेदार कौन-कौन है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

सिविल सर्जन ने सुरक्षा एजेंसी को नोटिस देने की बात कही है। इसके अलावा पार्क में लाइट लगाने की बात भी वे कह रहे हैं। सिविल सर्जन के कक्ष में मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी होती है, लेकिन आए दिन छुट्टी और स्थाई निवास न होने की वजह से भी सिविल सर्जन पर मॉनिटरिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पहले पलंग पर शराब पार्टी, अब मस्ती के वीडियो

पिछली एक माह में यह दूसरी बार जिला अस्पताल में लापरवाही उजागर करने वाले वीडियो सामने आए है जहां कुछ दिन पहले मरीज के पलंग पर शराब पार्टी का वीडियो सामने आया था और फिर अब अस्पताल के अंदर अश्लीलता भरे वीडियो सामने आए हैं। अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों की मॉनिटरिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में 22 गार्ड हैं, लेकिन लगातार गार्ड के रोकने—टोकने पर भी जिला प्रबंधन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और ना ही चौकी की पुलिस ने एक्शन लिया।

See also  पटना में JDU विधायक अनंत सिंह के घर के पास मिला अज्ञात शव, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Delhi Blast: पति से तलाक फिर बनी प्रोफेसर… डॉक्टर शाहीन पर जैश-ए-मोहम्मद में आतंकी महिलाओं की भर्ती का था जिम्मा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now