- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

T20 World Cup में डबल सुपर ओवर, अफगानिस्तान-दक्षिण अफ्रीका के मैच में अंतिम गेंद में पलटा मैच 

डेस्कः साउथ अफ्रीका और अफगान‍िस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच बेहद रोमांचक हुआ। पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीकी टीम ने 187 रन बनाए, जवाब में खेलने उतरी अफगान‍िस्तान की टीम भी 187 रन बना सकी। बाद में सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने 17 रन बनाए और यह भी टाई हुआ। डबल सुपर ओवर में अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 23 रन बनाए। इसके बाद डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत दर्ज की।

टी-20 वर्ल्ड कप के अगले मैच से पहले टीम इंडिया के बुरी खबर, अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान भी 188 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 20 ओवर में 10 विकेट पर 187 रन ही बना सकी। मुकाबले के टाई होने के बाद मैच तब और रोमांचक हो गया जब उसमें खेला पहला सुपर ओवर भी टाई हो गया। इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में जाते ही ये मैच इतिहास में दर्ज हो गया। T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ये पहली बार है जब एक मैच में 2 सुपर ओवर देखने को मिले हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया! भारत माता को बेच दिया,ट्रेड डील पर संसद में भड़के राहुल गांधी
साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच 2 सुपर ओवर, जानिए पूरा हाल
पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और 17 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम भी 17 रन ही बना सकी। इसके बाद मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा, जिसमें साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बनाए। अफगानिस्तान के सामने अब 24 रन का लक्ष्य था, जिसका पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर उसे 5 रन बनाने रह गए थे। लेकिन, दूसरे सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर गुरबाज आउट हो गए और साउथ अफ्रीका ने ये रोमांचक और ऐतिहासिक मैच जीत लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now