आज रात पूरी ईरानी सभ्यता खत्म करने की डॉनल्ड ट्रंप की धमकी, ईरान ने अमेरिका से सभी डिप्लोमैटिक चैनल किए बंद, रेल और पुल नेटवर्क पर हमला

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ईरान को अल्टीमेटम, बिना शर्त करो सरेंडर, तभी खत्म होगा युद्ध

डेस्कः क्या ईरान पर अमेरिका एटम बम गिरा सकता है । अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ताजा धमकी के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप है । अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ये ऐलान किया है । ट्रंप ने कहा है कि

“आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा होगा। हालांकि, अब जब हमारे पास पूर्ण और संपूर्ण शासन परिवर्तन हो चुका है, जहाँ अलग, अधिक समझदार और कम कट्टरपंथी सोच वाले लोग आगे आएंगे, तो शायद कुछ क्रांतिकारी रूप से अद्भुत हो सकता है—कौन जानता है?

हम आज रात इसका पता लगाएंगे—यह दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक होगा। 47 वर्षों का शोषण, भ्रष्टाचार और मौत आखिरकार समाप्त हो जाएगा।

ईश्वर ईरान के महान लोगों को आशीर्वाद दे!”

ट्रंप ने कहा है कि ईरान के पास अभी भी वक्त है कि वो समझौता कर ले । गौरतलब है कि ट्रंप ने बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे तक की डेडलाइन तय की है ।

इधर ईरान ने भी सरेंडर नहीं करने के संकेत देते हुए अमेरिका से बातचीत के सभी डिप्लोमैटिक चैनल बंद कर दिए हैं । ईरान में रह रहे भारतीयों को भारत सरकार ने 48 घंटे तक घरों में रहने की सलाह दी है । अमेरिका ने ईरान में रह रहे अमेरिकियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतवानी दे दी है।

ईरान में अमेरिकी हमले की आशंका के मद्देनजर हजारों लोग पुलों पर नजर आ रहे हैं । सोशल मीडिया पर ईरानी लोगों की तस्वीरें  साझा की जा रही है । गौरतलब है कि अमेरिका ने ईरान के रेल, पुल, और ऊर्जा संरचानओं पर हमले की धमकी दी है ष।

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी पुष्टि की है कि रेल नेटवर्क पर हमला किया गया है ।

ईजरायली सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि-

ईरानी शासन द्वारा हथियार और सैन्य उपकरणों के परिवहन के लिए उपयोग किए जाने वाले 8 पुलों के हिस्सों को निशाना बनाया गया।

इज़राइली रक्षा बल (IDF) ने तेहरान, करज, तबरीज़, काशान और क़ोम सहित कई क्षेत्रों में 8 पुलों के हिस्सों पर हमला किया।

हमले से पहले नागरिकों को नुकसान से बचाने के लिए कई एहतियाती कदम उठाए गए।

ईरान ने फ्रांस के दो नागरिकों को रिहा कर दिया है । इनपर जासूसी का आरोप है । बदले में फ्रांस ने फ्रांस की जेल में बंद ईरानी कैदी को छोड़ने पर सहमति दी है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now