पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक के बाद एक बड़े एलान कर रहे है। सोमवार को नीतीश कुमार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा एलान कर दिया। नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए बिहार में शिक्षक बहाली परीक्षा में डोमिसाइल लागू करने का एलान कर दिया।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आखिरी तस्वीर: पीएम मोदी ने इस तरह दी श्रद्धांजलि, हेमंत को बंधाया ढाढंस
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों (DOMICILE) को प्राथमिकता देने हेतु शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है। यह TRE-4 से ही लागू किया जाएगा।वर्ष 2025 में TRE-4 एवं वर्ष 2026 में TRE-5 का आयोजन किया जाएगा। TRE-5 के आयोजन के पूर्व STET का आयोजन करने का भी निदेश दिया गया है।
नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।
शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों (DOMICILE) को प्राथमिकता देने हेतु शिक्षा विभाग को…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 4, 2025




