जिला कल्याण पदाधिकारी बेहोशी की हालत में मिली, घर का दरवाजा तोड़कर ड्राइवर ने पहुंचाया अस्पताल

जिला कल्याण पदाधिकारी बेहोशी की हालत में मिली, घर का दरवाजा तोड़कर ड्राइवर ने पहुंचाया अस्पताल

डेस्कः कोडरमा बाजार के दूधिमाटी में रह रहीं जिला कल्याण पदाधिकारी को बेहोशी को हालात में पाया जाने का मामला सामने आया है। इनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।घटना की जानकारी देते हुए कल्याण पदाधिकारी शीतल उषा किरण कांडील के वाहन चालक शंकर कुमार ने बताया कि कल्याण पदाधिकारी कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधिमाटी में किराए पर रहती हैं।

जमशेदपुर में छात्र की मौत के बाद फूटा गुस्सा, मणिपाल मेडिकल कॉलेज के 250 छात्र बैठे धरने पर
शंकर ने बताया कि हर दिन की भांति वे आज भी मैडम को कार्यालय ले जाने हेतु 9 बजे दूधिमाटी स्थित उनके आवास पर गए। वहां जाकर उनको आवाज लगाया तथा फोन भी किया तो कोई जवाब नहीं मिला।जिससे मुझे लगा कि शायद वो ऑफिस जाने की तैयारी कर रही होंगी, इसलिए फोन नहीं उठाया। करीब एक घंटा इंतजार करने पर मैंने दोबारा से उन्हें फोन किया, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला।

झारखंड में बारिश का कहर, चतरा के 4 प्रखंडों में बाढ़ जैसे हालात, तिलैया डैम के फाटक खोले गए, रांची में आज बारिश का येलो अलर्ट
दरवाजा तोड़कर किया प्रवे
जिसके पश्चात मैंने उन्हें आवाज लगानी शुरू की, इसपर मकान मालिक ने कहा कि मैडम आज सुबह से ही घर से बाहर नहीं निकलीं हैं। जिसपर मुझे शक हुआ और मैंने मकान मालिक को नीचे बुलाकर उनके दरवाजे को काफी पीटा, कोई जवाब नहीं मिलने पर हमने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

झारखंड में हो रही लगातार बारिश से बिहार में बाढ़, NH-33 पर चढ़ा पानी, रांची हो गया पानी-पानी
जैसे ही हमलोग अंदर प्रवेश किए तो देखा कि वो जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थीं। इसके पश्चात हमने एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। इधर सदर अस्पताल में उनकी स्थिति नाजुक ही बनी हुई है।बताते चलें कि कल्याण पदाधिकारी इसी माह के 8 अगस्त को कोडरमा में बतौर कल्याण पदाधिकारी के रूप में प्रभार ग्रहण किया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही जिले के आला अधिकारी सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now