बेगूसराय में जिला सहकारिता पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

बेगूसराय में जिला सहकारिता पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

बेगूसरायः भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेगूसराय के जिला सहकारिता पदाधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को भेजा 100 करोड़ का मानहानि नोटिस, मंत्री पर PK ने लगाए थे 200 करोड़ के बेनामी संपत्ति बनाने का आरोप
निगरानी की टीम ने पैक्स अध्यक्ष से मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बेगूसराय के जिला सहकारिता पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद को घूस लेते रंगे हाथ दबोचा। रसीदपुर पंचायत पैक्स अध्यक्ष से 10 हजार रुपया रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने रंजीत शंकर प्रसार को गिरफ्तार किया। जिला सहकारिता पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद ने पैक्स गोदाम की स्वीकृति देने के नाम पर 25 हजार रुपया रिश्वत मांग रहा था, 10 हजार में डील फाइनल होने के बाद पैक्स अध्यक्ष ने जैसे ही 10 हजार रिश्वत दिया निगरानी की टीम ने रंजीत शंकर प्रसाद को जीरो माइल के पास एक होटल से गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now